अमित शाह ने बताया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर नए भारत को परंपरा से जोड़ा जाएगा. आजादी के बाद भुला दिए गए सेंगोल की स्थापना नए संसद भवन में की जाएगी. तमिलनाडु से आए विद्वान इसे प्रधानमंत्री को सौपेंगे. अमित शाह ने कहा कि सेंगोल भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है. इसका संबंध भारत के इतिहास और आजादी से है. उन्होंने कहा कि इसके लिए संसद भवन से अधिक उपयुक्त, पवित्र और उचित स्थान कोई हो ही नहीं सकता. संसद की स्थापना के मौके पर सभी विपक्षी दलों को न्योता दिया गया है. इस मौके पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. सेंगोल के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो.
नए संसद भवन में पीएम मोदी जिस सेंगोल को स्थापित करेंगे उसकी पूरी कहानी
सेंगोल शब्द संस्कृत के "सुंक" शब्द से बना है. जिसका अर्थ होता है "शंख." शंख वैदिक परंपरा में पौरुष के उद्घोष का प्रतीक है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















.webp?width=120)
