उत्तरकाशी सुरंग हादसे (Uttarkashi Tunnel Accident) में अब भी 41 मजदूर फंसे हुए हैं. मजदूरों को बचाने की हर रोज की उम्मीद, समय बीतने के साथ आगे खिसकती जा रही है. आज 9वां दिन है जब इन मजदूरों के परिवार वाले इस आस में हैं कि बचाव दल को सफलता मिलेगी. 12 नवंबर को उत्तराखंड की निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग ढह गई थी. सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. मजदूरों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है. मजदूरों ने कैमरे पर क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो.
उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल में फंसे मजदूरों के पहले CCTV फुटेज में क्या नज़र आया?
उत्तरकाशी सुरंग हादसे के 9वें दिन मजदूरों और उनके परिजनो में रोष बढ़ता जा रहा है. टनल के अंदर फंसे 6 मजदूरों से बात हुई और सबने लगभग एक ही बात दुहराई, बाहर निकालिए, हालत खराब है. टनल के अंदर फंसे लोगों के परिजन घटनास्थल के बाहर ही रूके हुए हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















