The Lallantop
Logo

'100 रुपये किलो से ज्यादा नहीं', यूपी के कृषि मंत्री को नहीं पता दाल के भाव? वीडियो वायरल

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के दावे पर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने पूछा कि वो कम से कम एक जगह का नाम बता दें, जहां दाल इस भाव में मिल रही है. इस पर उत्तर देने के बजाय वे हंसने लगे. उनके साथ कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह भी हंसते दिखे.

Advertisement

दाल की कीमतों पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक बयान बहस का मुद्दा बन गया है. वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने कह दिया कि कहीं भी दाल की कीमत 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा नहीं है. इस पर मीडिया की तरफ से पूछा गया कि वो किस जगह की बात कर रहे हैं तो कृषि मंत्री और उनके साथ बैठे सहयोगी हंसने लगे. इस प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है. देखें-

Advertisement

Advertisement
Advertisement