The Lallantop
Logo

पाकिस्तान दूतावास साइबेरिया ने सैलरी न मिलने पर इमरान खान को कोस दिया, पाक बोला- हैकर का काम है

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी सफाई.

Advertisement
सर्बिया में पाकिस्तान के दूतावास के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट किया गया, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन महीने से तनख्वाह न देने और देश में महंगाई को लेकर आलोचना की गई है. इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दावा है कि सर्बिया में पाकिस्तान के दूतावास के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है. इन खातों पर पोस्ट किए जा रहे संदेश सर्बिया में पाकिस्तान के दूतावास से नहीं हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement