The Lallantop
Logo

'तेज धमाका हुआ, सब दब गए', शिमला शिव मंदिर हादसे में जिंदा बचे शख्स ने और क्या बताया?

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए आर्मी और एयर फोर्स की मदद ली जा रही है.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की चपेट में आए इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक अलग-अलग जगहों से शव निकाले जा रहे हैं. मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है. 13 लोग लापता हैं. लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए आर्मी और एयर फोर्स की मदद भी ली जा रही है. शिमला के शिव बाड़ी में एक मंदिर ढह गया. राम सिंह उस दौरान मंदिर में ही थे. इस घटना में राम सिंह जिंदा बचने वाले अकेले व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि जब घटना घटी तो वह मंदिर की सबसे ऊपर वाली मंजिल पर थे. उन्होंने मदद के लिए चिल्लाया और लोग उन्हें बचाने के लिए आए. वो बच गए. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement