भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना 26 अगस्त को रिटायर होंगे. CJI के रिटायरमेंट से पहले आज सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मुद्दों पर सुनवाई हुई. सबसे पहले पेगासस मामले में तकनीकी समिति द्वारा दायर रिपोर्ट पर सुनवाई की गई. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 29 मोबाइल फोन कमेटी को दिए गए, जिनमें से 5 में मालवेयर है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि जासूसी की गई थी. इसके बाद पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर सुनवाई हुई. इसके अलावा पीएमएलए एक्ट और बिलकिस बानो के मामले पर भी सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान क्या हुआ, जानने के लिए देखें पूरा एपिसोड.
दी लल्लनटॉप शो: रिटायरमेंट से पहले चीफ जस्टिस NV रमना ने पेगासस, PM सुरक्षा, बिलकिस बानो, ED पर बड़ा काम कर दिया
CJI के रिटायरमेंट से पहले आज सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मुद्दों पर सुनवाई हुई.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















