The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: अडानी पर घोटाले का आरोप लगाने वाली OCCRP का जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है?

राहुल गांधी ने अडानी मामले में JPC जांच की मांग की है.

Advertisement

केंद्र सरकार ने सरप्राइज अनाउंसमेंट करते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. यह सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. बताया जा रहा है कि इस सत्र में पांच बैठकें होंगी. आजतक के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संसद के इस विशेष सत्र में मोदी सरकार 'एक देश, एक चुनाव' वाला बिल ला सकती है. देश में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर बहस काफी समय से चल रही है. इसी साल जनवरी में लॉ कमीशन ने इसको लेकर राजनीतिक दलों से छह सवालों के जवाब मांगे थे. सरकार इसे लागू कराना चाहती है, तो वहीं कई राजनीतिक दल इसके विरोध में हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दुनियाभर के खोजी पत्रकारों की एक संस्था है- OCCRP यानी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट. OCCRP से जुड़े 24 गैर-लाभकारी खोजी पत्रकारिता केंद्र यूरोप, एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रिका में फैले हुए हैं. इसकी स्थापना साल 2007 में ड्रिव सुलिवन और पॉल राडू ने की गई थी. OCCRP के मुताबिक़, संगठन की फंडिग जॉर्ज सोरोस और रॉकफेलर ब्रदर्स फंड द्वारा की जाती है. साल 2007 में OCCRP की स्थापना के बाद से दुनिया भर में वित्तीय अनियमित्ताओं, संदिग्ध लेनलेन और टैक्स चोरी के मामलों में कई खोजी रिपोर्ट इस नेटवर्क ने प्रकाशित की है. संगठन का दावा है कि उनकी रपटों के जरिए दुनिया भर में 398 से अधिक जांचें हुई हैं, 10 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. संगठन के मुताबिक, उसकी खोजी पत्रकारिता के चलते अब तक 702 से अधिक अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा या उन्हें उनके पदों से निलंबित किया गया है. नेटवर्क की रपटों के आधार पर 620 से अधिक मुक़दमें चलाए गए.

OCCRP के खुलासे की बात सामने आते ही एक नाम फिर खबरों की दुनिया में तैरने लगा जॉर्ज सोरोस. आपने पहले भी सुना होगा. तो आपको संक्षेप में बता देते हैं, कौन हैं जॉर्ज सोरोस? जानने के लिए देखिए वीडियो. 

Advertisement

Advertisement