पैसा, पावर और घाघ पॉलिटिक्स के साथ 'तांडव' मचाने आ रहे हैं सैफ अली खान
ट्रेलर से जो कहानी सामने आ रही है, उसे यहां समझ लीजिए.
Advertisement
भारत. संस्कृति, संस्कार, परंपरा और राजनीति का देश. एक ऐसा देश, जहां राजनीति का डंका बजता आया है. पीढ़ी-दर पीढ़ी चली आ रही घाघ पॉलिटिक्स, जो लोगों का ध्यान खींचती है. राजनीति, एक ऐसा मुद्दा है जिस पर न जाने कितने ही लेखकों ने किताबें लिख डाली. कितने ही दिग्गज सिनेमा प्रेमियों ने फिल्में बना डाली. मगर आज भी इसने अपने अंदर कई राज़ दबाए रखे हैं. अब इसी राजनीति पर नई वेब सीरीज़ आ रही है. नाम है ‘तांडव’. सैफ अली खान की इस सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. तो चलिए आपको बताते हैं, क्या है इस ट्रेलर की खास बात. कैसा है ट्रेलर और कौन-कौन से कलाकार इसमें नज़र आएंगे. देखिए वीडियो.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















