The Lallantop
Logo

सोनाक्षी सिन्हा ने राउडी राठौड़ से अक्षय कुमार के डायलॉग पर कहा, अब मैं ऐसी फिल्में नहीं करूंगी

सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि इस बाबत सारे सवाल उनसे ही पूछे जाते हैं. डायलॉग लिखने वाले या डायरेक्टर से कोई सवाल नहीं पूछता.

Advertisement

Sonakshi Sinha इन दिनों अमेज़न प्राइम सीरीज़ Dahaad में नज़र आ रही हैं. इसी शो के प्रमोशन के दौरान उनसे एक इंटरव्यू में उनकी फिल्मों के बारे में बात की गई. उन फिल्मों में महिलाओं के ट्रीटमेंट पर चर्चा हुई. इसमें पकड़ी गई Akshay Kumar के साथ सोनाक्षी की फिल्म Rowdy Rathore. इस फिल्म के एक सीन में अक्षय का किरदार सोनाक्षी को अपना 'माल' कहता है. जब इस पर सोनाक्षी से इंटरव्यू में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि तब वो नई थीं. उनके लिए यही बड़ी बात थी कि उन्हें अक्षय कुमार और प्रभु देवा के साथ फिल्म ऑफर हुई है. अगर आज के समय में उन्हें ऐसा कोई रोल या डायलॉग मिलता है, तो वो उसका हिस्सा नहीं बनेंगी. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement