सोमालिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया है. प्रधानमंत्री का कहना है कि संविधान के तहत राष्ट्रपति ऐसा नहीं कर सकते. बाकी तो जो है सो है ही, लेकिन बात फ़ंस गई है सेना पर. प्रधानमंत्री का कहना है, मेरी मानो. राष्ट्रपति कह रहे है, ऐसे कैसे. फ़ायदा मिल रहा है, आतंकी संगठनों को. ख़तरा है दोबारा 2010 जैसे हाल होने का. जब देश गृह युद्ध से गुजर रहा था. वैसे सोमालिया की हालत अभी भी कुछ खास दुरुस्त नहीं है. देश कोरोना और भुखमरी की मार झेल रहा है. लेकिन एक स्टेबल राजनैतिक सिस्टम है जो कुछ सालों से चल रहा है. इसके ढहते ही आ सकती है, भयंकर त्रासदी और अशांति. क्या है सोमालिया की कहानी. क्या कुछ चल रहा है वहां की राजनीति में? और इसमें तेल और फिर अमेरिका का क्या लेना-देना है? देखें वीडियो.
दुनियादारी: 'पाइरेट कंट्री' के नाम से कुख्यात सोमालिया में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति में क्यों ठनी?
सोमालिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















