सोशल लिस्ट में आज बात अहमदाबाद प्लेन क्रैश की. इटली के अखबार Corriere della Sera ने दावा किया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच जानबूझकर बंद किए गए थे और शक पायलट, यानी Captain Sumeet Sabharwal, पर डाला जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया कि मैकेनिकल या टेक्निकल खराबी नहीं थी, लेकिन डीजीसीए की फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. खबर आते ही सोशल मीडिया पर फिर गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने कहा कि बिना आधिकारिक जांच पूरी हुए पायलट पर उंगली उठाना गलत है, 260 मौतों पर सनसनी नहीं सच चाहिए. कुछ लोगों ने Boeing पर सवाल उठाए और कहा कि कहीं कंपनी को बचाने के लिए नैरेटिव तो नहीं सेट हो रहा. वहीं कुछ ने कहा कि ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट डेटा से सब साफ हो जाएगा, हर चीज को साजिश बताना भी ठीक नहीं.
सोशल लिस्ट: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर इटैलियन अखबार ने पायलट पर दोष मढ़ा, मचा बवाल
लोग इस बात से नाराज़ रहे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)



.webp?width=120)



