The Lallantop
Logo

पंजाब में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

प्रदर्शन इसलिए हो रहा था क्योंकि मंदिर के बाहर कथित तौर पर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिली थीं.

Advertisement

पंजाब (Punjab) के अमृतसर में शिवसेना नेता (Shiv sena Leader) सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये घटना शहर के एक मंदिर के सामने हुई. शिवसेना नेता मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. ये प्रदर्शन इसलिए हो रहा था क्योंकि मंदिर के बाहर कथित तौर पर कूड़े में भगवान की मूर्तियां मिली थीं. शिवसेना के नेता पुलिस के सामने अपनी बातें रख रहे थे. तभी भीड़ में से अचानक से एक शख्स ने सूरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई. इससे पहले इसी साल जुलाई महीने में सूरी सुर्खियों में आए थे. उन्हें एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement