The Lallantop
Logo

मोरबी अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया पीएम मोदी के आने से पहले क्‍या-क्‍या बदला?

कांग्रेस ने कहा - "इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं.”

Advertisement

गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Disaster) के बाद मंगलवार, 1 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे और पीड़ितों से मिलेंगे. इस दौरे से पहले कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मोरबी के सिविक अस्पताल में सफाई-पुताई और मरम्मत होती दिख रही है. इसी अस्पताल में सबसे ज्यादा घायल भर्ती किए गए हैं. और ये बात खबरों में भी है. और विपक्षी दलों के आरोपों में भी. इंडिया टुडे की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां नए वाटर कूलर, नए बेड लाए जा रहे थे. जगह-जगह पर मरम्मत और सफाई-पुताई का काम चल रहा था. सफाई कर्मचारियों ने ये भी बताया कि उन्हें राजकोट से यहां सफाई के लिए लाया गया है. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement