The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: क्या योगी आदित्यनाथ की नहीं सुनते अफसर? क्यों जलती रहीं मां-बेटी और चलता रहा बुलडोजर?

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान में एक मां और उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई.

Advertisement

 दी लल्लनटॉप शो में आज: 
- क्या किसी कथित कब्जे को खाली करने का एक ही तरीका बुल्डोजर के तौर पर बचा है? क्या मुख्यमंत्री की बात का वजन लेना अधिकारियों ने छोड़ दिया है और इन सबसे बड़ा सवाल कि क्या किसी जमीन का टुकड़ा इतना कीमती हो सकता है, जिसके लिए दो जिंदगियों को दांव पर लगा दिया जाए? जलती आग के बीच बुल्डोजर चला दिया जाए? आज शो में सीधे सवालों के साथ बात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में हुई घटना पर। जिसमें अतिक्रमण विरोधी अभियान में एक मां और उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई. आज इस पर बात करना जरूरी इसलिए है क्योंकि ये खबर सिर्फ किसी की मौत से नहीं जुड़ी है, बल्कि कथित न्याय के बुल्डोजर कल्चर से जुड़ी है। उसके पीछे काम कर रहे तंत्र से जुड़ी हुई है. देखिए वीडियो.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement