The Lallantop
Logo

अजब MP से सामने आई गजब कहानी, मजदूर मां का बेटा बन गया विधायक

मध्यप्रदेश चुनावों में एक बेहद गरीब परिवार के सबसे छोटे बेटे ने जीत हासिल की है, इनका नाम है कमलेश्वर डोडियार. कमलेश्वर का परिवार मजदूरी कर अपना घर चलाता है. आखिर कौन है ये विधायक जो अपने हालात से लड़कर अब राज्य में अपने इलाके का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है?

Advertisement

झोपड़ी. टीन की छत. दीवारों के नाम पर तिरपाल के टुकड़े. कुछ बांस की बल्लियां. इन्हीं पर पूरा घर टिका हुआ है. बारिश में तिरपाल और टीन इसके अंदर रहने वाले लोगों के लिए छत का काम नहीं कर पाते. इस परिवार में एक माता-पिता अपने 9 बच्चों के साथ रहते हैं. 6 भाई और 3 बहन. मजदूरी से चलने वाले इस घर का सबसे छोटा बेटा विधायक बन गया है. आखिर कौन हैं कमलेश्वर डोडियार, जो अपने हालात के खिलाफ जाकर समाज के लिए लड़े और अब आखिरकार उन्होंने मध्यप्रदेश के चुनावों में जीत हासिल की है. वे विधायक बन गए हैं. कमलेश्वर डोडियार के बारे में और जानने के लिए ये वीडियो देखें. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement