The Lallantop
Logo

JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने कैंपस में हुई हिंसा पर ताल ठोककर कही ये बात

सिर में गंभीर चोट आने के बाद एम्स में भर्ती हुई थीं आइशी.

Advertisement
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU कैम्पस में 5 जनवरी की शाम जमकर बवाल हुआ. कुछ नकाबपोशों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को लाठियों से पीटा. कैंपस में जमकर तोड़-फोड़ भी हुई. करीब 34 लोग घायल हुए. इनमें से एक JNUSU की अध्यक्ष आइशी घोष भी हैं. उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के लिए उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था. 6 जनवरी के दिन आइशी डिस्चार्ज हो गईं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत की. जानकारी दी कि जब वो ठीक-ठाक हालत में हो जाएंगी, तो दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाएंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement