The Lallantop
Logo

JDU नेता ललन सिंह की मीट पार्टी, बिहार में नेता विपक्ष विजय सिन्हा ने पूछा- शहर के कुत्ते कहां गए?

BJP ने सवाल करते हुए कहा है कि इस बात की जांच हो कि पार्टी में किस जानवर का मीट इस्तेमाल किया गया.

Advertisement

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल- यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मीट-चावल पार्टी काफी चर्चा में है. उन्होंने रविवार, 14 मई को मुंगेर में ये पार्टी दी थी. खबरों के मुताबिक दावत का मजा उड़ाने के लिए इतनी भीड़ पहुंच गई कि पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं. इसके बाद मामले पर सियासत शुरू हुई. पहले BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी में शराब बांटी गई. अब BJP नेता विजय कुमार सिन्हा ने सवाल किया है कि इस पार्टी में किस जानवर का मीट इस्तेमाल किया है. विजय कुमार का कहना है कि इस पार्टी के बाद से मुंगेर से 'सैकड़ों-हजारों' कुत्ते गायब हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement