The Lallantop
Logo

फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा- 76 मस्जिदों की 'अलगावाद' के साथ जुड़ाव के शक में जांच होगी

राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने आतंकी घटनाओं के बाद 'इस्लामिक कट्टरपंथ' से लड़ने की बात कही थी.

Advertisement

फ्रांस ने कहा है कि ”अलगाववाद के संदेह” में 76 मस्जिदों की जांच होगी और अगर सरकार का संदेह सही साबित हुआ तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा. फ्रांस में पिछले दिनों कई आंतकी घटनाएं हुईं. पेरिस के एक स्कूल में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर एक टीचर की गला काटकर हत्या और नीस शहर के चर्च में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस्लाम को लेकर तल्ख टिप्पणियां कीं और कहा कि इस्लाम दुनियाभर में संकट में है. इसका मुस्लिम समुदाय में विरोध भी हुआ और फ्रेंच सामानों के बहिष्कार की बात कही जाने लगी. लेकिन मैक्रों ने ‘इस्लामिक कट्टरपंथ’ पर लगाम लगाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने की बात कही है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement