The Lallantop
Logo

दिन में घेरा, रात में असद के बाद गुड्डू मुस्लिम का एनकाउंटर हुआ ? STF की कार्रवाई का पूरा सच ये रहा

उत्तर प्रदेश के तमाम माफियाओं से गुड्डू के संबंध रहे हैं.

Advertisement

13 अप्रैल को अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम की यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक अहमद रोने लगा. अतीक के वकील इस प्रयास में हैं कि उसे असद के जनाज़े के लिए छूट मिल जाए. 24 फरवरी को गुड्डू मुस्लिम और उसके साथियों ने उमेश पाल की हत्या कर दी थी. इस घटना में गोलियां भी चलाई गईं थी और बम भी मारे गए थे. इस दौरान बम चलाते CCTV में कैद हुआ गुड्डू पुराना हिस्ट्रीशीटर है. वो गोली नहीं, बम मारकर हत्या करता था. लखनऊ के नाका इलाके में बम मारकर हत्या के मामले में उसे जेल भी भेजा गया था. उत्तर प्रदेश के तमाम माफियाओं से गुड्डू के संबंध रहे हैं. लखनऊ के चर्चित पीटर गोम्स हत्याकांड में भी उसका नाम आया था. देखिए वीडियो.  देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement