The Lallantop
Logo

हरियाणा के मंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल में लगा था टीका

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर अनिल विज के जल्द ठीक होने की कामना की है.

Advertisement

हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान उन्हें टीका लगाया गया था. कोरोना संक्रमण के बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर बताया. 20 नवंबर को विज को कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान पहला टीका लगाया गया था. विज ने खुद ही कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए वालंटियर बनने की इच्छा जताई थी. 20 नवंबर को हरियाणा में कोवाक्सिन का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया था. इस दौरान अनिल विज को पहला टीका लगाया गया था. विज के साथ 200 वालंटियर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement

Advertisement