सोशल मीडिया पर Reels के कहर से तो हम सब वाकिफ हैं ही. रेलवे स्टेशन से लेकर हिल स्टेशन तक रील्स का ‘आतंक’है. Reel अब रियल लाइफ का हिस्सा बन गया है. बेरोजगारों के साथ कामकाजी लोग भी दिन के कई घंटे रील देखने में बिता देते हैं. इसी रील्स के चकल्लस में दरोगा जी भी पड़ गए. दिखाना तो था भौकाल लेकिन सस्पेंड हो गए. हुआ कुछ यूं कि गाजियाबाद में दो अफसरों को रील बनाने का ऐसा चस्का लगा कि उन्हें ना अपनी वर्दी का ख्याल रहा और ना ड्यूटी का. ये दोनों ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर अब सस्पेंड हो गए हैं. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
ना वर्दी का ख्याल रहा, ना ड्यूटी का! रील बनाने के चक्कर में सस्पेंड हो गए दो सब-इंस्पेक्टर
अंकुर विहार थाने में तैनात इन दो ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर का नाम है धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार. दोनों ने सरताज नाम के प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनवाई. वो भी पूरे भौकाल के साथ.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















