The Lallantop
Logo

इंडिया में ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसा कब से देना होगा, मस्क ने बता दिया है!

एक ट्विटर यूज़र ने मस्क को टैग करके पूछा कि भारत में ट्विटर ब्लू कब आएगा.

Advertisement

मस्क जब से आए हैं, गर्दा उड़ाए हुए हैं. कभी कंपनी से छंटनी, कभी अकाउंट सस्पेंशन. सबसे ज़्यादा बवाल है ट्विटर के ब्लू टिक पर. कोई भी कुछ भी कहे, कहता रहे, मस्क का एक ही जवाब आ रहा है - ‘कुछ भी कल्लो, ब्लू टिक के लिए पइसा लगेगा.’ ज़्यादातर यूरोपीय देशों में सब्सक्रिप्शन के चार्जेज़ $8 यानी क़रीब 660 रुपये रखे गए हैं. लेकिन मस्क ने शुरुआत में बताया था कि अलग-अलग देश में अलग-अलग चार्जे लगेगा. एक ट्विटर यूज़र ने मस्क को टैग करके पूछा कि भारत में ट्विटर ब्लू कब आएगा. इसके जवाब में मस्क ने लिखा कि उम्मीद करते हैं एक महीने से कम समय में. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement