AAP के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को घर में "नजरबंद" किया गया है. आप नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने नहीं दिया गया. केजरीवाल के आवास पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है. किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से
मिलने से रोका जा रहा है? ये साफ- साफ दिखा रहा है कि इस देश में तानाशाही को लागू किया जा रहा है. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का बड़ा दावा, अरविंद केजरीवाल का परिवार हाउस अरेस्ट
मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के परिवार को भी नजरबंद कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










