The Lallantop

यूट्यूबर बांट रहा था बीयर, पुलिस थाने में ऐसी कार्रवाई हुई कि अब हाथ जोड़ना पड़ा

Youtuber Ankur Chaudhary ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए अपना एक और वीडियो जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
यूट्यूबर ने माफी मांग ली है.

किसी को कुछ बांटना पुण्य का काम होता है. लेकिन बांटने में भी कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. बांटने वालों की नियत भी देखी जाती है. और ये भी कि कहीं कोई कुछ ऐसा ना बांट दें कि बांटने वाला पुलिस थाने पहुंच जाए. भीषण गर्मी में कई लोगों को ठंडी बीयर की चाहत होती है. (चाहत को अत्यंत चाहत पढ़ें). ऐसे में एक यूट्यूबर अंकुर चौधरी (Youtuber Ankur Chaudhary) ने बीयर बांटा. लेकिन इसके लिए जो जगह चुना, वहां दिक्कतें आ गईं. हरिद्वार (Haridwar) सिटी में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है. यहां के कनखल क्षेत्र में यूट्यूबर अंकुर चौधरी को बीयर बांटना महंगा पड़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘Beer Hard Challenge’

अंकुर चौधरी ने सोशल मीडिया पर ‘बीयर हार्ड चैलेंज’ शुरू किया था. इसमें वो कनखल इलाके की एक जगह पर झाड़ियों के बीच बीयर की 6 कैन छिपाता है. और अपने फॉलोवर्स को उसे खोज लेने के लिए कहता है. चौधरी का ये वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो से आहत होकर कुछ लोगों ने इसके जवाब में वीडियो बनाया और कार्रवाई की मांग की. यूट्यूबर पर आरोप लगाया गया कि वो लाइक और कमेंट्स के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में बीयर बांट रहा था.

पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर को पुलिस थाने बुलाया. और उसका चालान किया गया. SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा,

Advertisement

"यूट्यूबर अंकुर चौधरी ने हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में इंस्टाग्राम की अपनी आईडी से एक वीडियो अपलोड किया था. जब मामला हमारे संज्ञान में आया तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया. लोगों ने भी इसका विरोध किया था. क्योंकि वो ड्राई क्षेत्र है और इस तरह के काम से लोगों की भावना भी आहत हो रही थी. पुलिस ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर को थाने में बुलाया और उसका चालान भी किया. साथ में ये हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी."

यूट्यूब ने मांगी माफी

इंस्टा रील बनाने वाले अंकुर चौधरी ने पुलिस की कार्रवाई के बाद माफी मांगी है. उसने एक वीडियो संदेश में हाथ जोड़ते हुए कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो क्षेत्र ड्राई जोन में आता है. यूट्यूबर ने कहा कि वो भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा. उसने बताया कि इस मामले में उसपर कार्रवाई हुई है और उसका चालान किया गया है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : हरिद्वार में बीयर गिवअवे कर रहा था यूट्यूबर, धार्मिक संगठन के भड़कने के बाद एक्शन में पुलिस

Advertisement

Advertisement