The Lallantop

रील के जुनून में महिला ने बच्चे को कुएं में लटका दिया, फिर जो किया वो सांस रोक देगा

वीडियो में एक महिला कुएं के किनारे बैठी हुई है. एक गाने पर लिप-सिंक कर रही है. उसका पैर पकड़े एक छोटा बच्चा कुएं की ओर लटका नजर आ रहा है. महिला ने एक हाथ से बच्चे को पकड़ा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
कुएं के किनारे बैठी महिला ने एक हाथ से बच्चे को पकड़ा है. (फोटो: सोशल मीडिया)

अनगिनत सेल्फी लेना, रील बनाना और व्लॉग बनाना आम बात हो गई है. वायरल होने की कोशिश में कई लोग जोखिम भरे काम भी करते नजर आते हैं, जिससे उनके साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें एक महिला कुएं के किनारे बैठी है और उसके पैर पर एक बच्चा कुएं में लटका हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो की लोगों ने खूब आलोचना की है. कई लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में एक महिला कुएं के किनारे बैठी हुई है. उसका एक पैर कुएं की बाउंड्री पर है और दूसरा पैर कुएं में लटका है. इसी पैर पर एक बच्चा भी लटका हुआ है, जिसे महिला ने एक हाथ से पकड़ा है. बच्चा कुएं में लटका हुआ है. हवा में झूल रहा है. वहीं महिला एक गाने पर लिप-सिंक कर रही है. दूसरे हाथ से कुछ एक्ट कर रही है. 

X पर इस वीडियो को @RawAndRealMan ने शेयर किया है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा,  

Advertisement

"कस्टडी मामले में फैमिली कोर्ट: केवल मां ही बच्चे को अधिक प्यार कर सकती है. पिता से भी अधिक."

हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो में नजर आ रही महिला का बच्चे से क्या संबंध है. लेकिन यूजर्स ने इस तरह की हरकत करने, अपनी और बच्चे की जान जोखिम में डालने को बहुत बड़ी लापरवाही बताया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गई हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी मांग की है कि बच्चे की जान को खतरे में डालने के लिए महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, लड़की उछली और पिलर पर जा गिरी, वीडियो वायरल

Advertisement

सोहम बिस्वास नाम के यूजर ने लिखा,

"दिनदहाड़े हत्या की कोशिश? क्या महिला अब जेल में है?"

instagram screenshot
इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

आदि नाम के यूजर ने लिखा,

"एक मधुमक्खी आने की देर है. बच्चा सीधे नीचे जाएगा."

instagram screenshot
इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट

रंजीत नाम के यूजर ने लिखा,

"क्या महिला अभी तक पकड़ी गई? ये लोग अपने बच्चों को अपनी संपत्ति मानते हैं. ऐसो लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए."

instagram screenshot
इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट


बता दें कि ये वायरल वीडियो कब और कहां का है, इस बात की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

वीडियो: Thane: गाड़ी भिड़ाते रहे, वीडियो वायरल हो गया

Advertisement