नूर के बारे में जान लीजिए
वायरल बच्ची का नाम नूरप्रीत कौर है. लोग इसे प्रेम से नूर बुलाते हैं. नूर का मतलब प्रकाश, रोशनी होता है. नूर के जितने वीडियो आए हैं, उसके पीछे 23 साल के संदीप तूर का दिमाग है. संदीप गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं. संदीप बताते हैं कि पिछले पांच दिन में पांच लाख से ज्यादा लोग हमारे टिक-टॉक पेज से जुड़े हैं.
नूर के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं. उनकी मां घर का काम देखती हैं. नूर की बड़ी बहन जश्नप्रीत प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है. एक वीडियो देख लीजिए.
@varanatwal8
##punjabifunnyvideo
##varanbhinderawala
##punjabishaktiman
##bhinderawala
##sandeepsinghtoor
##tiktokindia
##fyp
##funnyact
##comedy
##sandeeptoor9
♬ original sound - varanatwal8
इस वीडियो में अपने स्कूल की परीक्षा के नतीजे से नूर डरा हुआ दिखता है. पापा जब नतीजे के बारे में पूछते हैं, तो नूर कहता है कि पापा, डॉक्टर का बच्चा फेल हो गया. पापा फिर पूछते हैं कि तेरा क्या हुआ? अबकी नूर कहता कि पापा, वो सरपंच की बेटी भी फेल हो गई. पापा अबकी गुस्से में पूछते हैं कि तू अपना बता, तेरा क्या हुआ? इस पर नूर कहता है कि आप कौन से डिप्टी कमिश्नर हैं. आपका बच्चा भी फेल हो गया है.

नूरप्रीत कौर की मां, जश्नप्रीत और उसके पिता. (फोटो: Tiktok | Varanatwal8)
नूर क्या कहती है?
पांच साल की नूर को नहीं पता कि वायरल होना क्या होता है. 'इंडियन एक्सप्रेस' से नूर से बात की तो, उसने कहा-
मैं नर्सरी में पढ़ती हूं. मुझे इन वीडियो में एक्टिंग करना अच्छा लगता है. संदीप चाचा मुझे वीडियो में जो कहने को कहते हैं, मैं कह देती हूं.नूर की नौ साल की बहन जश्नप्रीत बताती है, "जब से हमारे वीडियो वायरल होने शुरू हुए हैं, वो रिश्तेदार और दोस्त, जो हमसे बात तक नहीं करते थे, अब मम्मी-पापा को बुलाते हैं. नूर को कुछ दिनों के अपने घर ले जाना चाहते हैं, लेकिन मेरी मां ने मना कर दिया है. कम से कम लॉकडाउन खत्म होने तक."

संदीप तूर और नूरप्रीत कौर (फोटो: Tiktok | Varanatwal8)
संदीप क्या कहते हैं?
'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत करते हुए संदीप कहते हैं-
नूर और जश्न अक्सर मेरे दुकान पर आते थे. मैंने गौर किया कि नूर लड़कों की तरह कपड़े पहनती. किसी छोटे लड़के की तरह बोलती. नूर के घर वालों ने उसे बेटे की तरह पाला. इसी से मुझे आइडिया आया कि प्रयोग करना चाहिए. लोगों से इसे पसंद किया और अब यह सफल है.वीडियो बनाने के शौक के बारे में संदीप ने बताया-
मैं पहले भी टिक-टॉक वीडियो बनाता था. पहले सिर्फ तीन लाख लोग फॉलो करते थे. अब आठ लाख लोग जुड़ गए हैं. पिछले 10 दिन में करीब पांच लाख लोग जुड़े. कई मीडिया चैनल नूर का इंटरव्यू करना चाहते हैं, लेकिन हमने मना कर दिया है. हमने मजे-मजे में वीडियो बनाना शुरू किया था, लेकिन अब सैकड़ों कॉल आते हैं. नूर के घरवालों को अब भी यकीन नहीं होता कि उसकी बेटी इतनी फेमस हो गई है. पूरा गांव खुश है. हम सभी खुश हैं.टिक-टॉक है क्या?
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां लोग बिना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा गए एक्टिंग कर सकते हैं. बिना म्यूजिक स्कूल जॉइन किए सिंगर बन सकते हैं. बिना किसी खास एफर्ट के डबिंग आर्टिस्ट बन सकते हैं. ऐसे ही कई प्लेटफार्म में से एक है टिक-टॉक. इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की एक बड़ी आबादी गांवों और टियर 2, 3 शहरों से है. टिक-टॉक ऐप के जरिए 60 सेकेंड तक के वीडियो बना कर शेयर किए जा सकते हैं. भारत में इसके एक्टिव यूजर करोड़ों में हैं.
विडियो- टिक-टॉक के वायरल इस चैलेंज का एक बहुत बड़ा ख़तरा है, जो आपको जान लेना चाहिए













