'जाने मेरी जानेमन' को गुजरात के एक आदिवासी लोकगायक कमलेश बरोट ने 2018 में बनाया था. कमलेश सिर्फ इस गाने के सिंगर हैं. इसके बोल लिखे हैं राइटर पी.पी. बरिया ने और म्यूज़िक है मयूर नदिया का. इस गाने के पॉपुलर होने के बाद आज तक की टीम कमलेश से मिलने और बात करने के लिए गुजरात के हलोल पहुंची थी. इस बातचीत में कमलेश ने बताया कि उन्होंने 2018 में ये गाना बनाया था. इसके बाद अहमदाबाद की मेशवा फिल्म्स नाम की कंपनी ने उनसे इस गाने के सारे राइट्स खरीद लिए. और 2019 में अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया. अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 4.4 मिलियन यानी 44 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. आप भी देखिए:
चर्चा में भले 'बचपन का प्यार' आया हो. मगर कमलेश अपने करियर में अब तक 6000 से ज़्यादा गाने गा चुके हैं. इनमें से कई गानों के राइटर और कंपोज़र भी वो खुद ही हैं. आज तक के साथ अपनी बातचीत में कमलेश ने बताया कि वो बहुत खुश हैं कि उनके गाने को देशभर से इतना प्यार मिल रहा है. मगर इस गाने को वायरल करने का क्रेडिट वो सहदेव को देते हैं. उनकी चाहत है कि वो एक बार उस छोटे बच्चे से मिलें.
जब से ये गाना पॉपुलर हुआ है, तब से कई रैपर्स और सिंगर्स इसके हुकलाइन को इस्तेमाल कर नए गाने और रैप बना रहे हैं. इंटरव्यू में कमलेश से पूछा गया कि क्या इससे उन्हें कोई आपत्ती है? या क्या वो इन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं? इसके जवाब में कमलेश ने कहा कि इस गाने के कॉपीराइट्स मेशवा फिल्म्स के पास हैं. ये पूरी तरह उनका फैसला होगा कि वो इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहते हैं या नहीं.
अब बात सहदेव नाम के उस बच्चे की जिसने सोशल मीडिया पर बवाल काट के धर दिया है. 2019 में सहदेव से उसके टीचर ने गाना गाने को कहा. बच्चे ने जब गाना शुरू किया, तो टीचर ने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली. और उस वीडियो को कर दिया सोशल मीडिया के हवाले. फिर इस गाने पर रैपर बादशाह ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला. उसके बाद से ये गाना हर तरफ आग की तरह फैल गया. बादशाह का वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं-















.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)


.webp?width=120)


