The Lallantop

अतीक के मर्डर पर ममता ने उठाए सवाल, ऐसी बात कही जो यूपी पुलिस को चुभ जाएगी

'मैं ये सब देखकर स्तब्ध... '

Advertisement
post-main-image
अतीक-अशरफ की ह्त्या के बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है (फोटो- PTI/ANI)

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed murder) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हुई हत्या पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पुलवामा पर हुए खुलासों को छुपाने के चलते ये वारदात कराए जाने का आरोप लगाया है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee on Atiq Murder) का भी बयान सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

ममता ने लिखा,

Advertisement

“मैं उत्तर प्रदेश में अराजकता और कानून व्यवस्था के गिरते हुए हालात को देखकर स्तब्ध हूं. यह शर्मनाक है कि प्रदेश में अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं.”

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इस तरह के गैरकानूनी कार्यों का हमारे लोकतंत्र में कोई भी स्थान नहीं है.

कांग्रेस ने भी लगाए आरोप

कांग्रेस की अल्पसंख्यक यूनिट के नेशनल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्विटर कर अतीक अहमद की हत्या को प्रायोजित हत्या बताया है. प्रतापगढ़ी ने ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

“ये प्रायोजित हत्या है. मीडिया तो कब से मारना चाहता था, इसीलिए हत्यारों को मीडियाकर्मी बनाकर लाया गया.”

प्रतापगढ़ी ने आगे लिखा कि पुलवामा खुलासे से ध्यान हटाने के लिए ये बड़ी वारदात करवाई गई. प्रतापगढ़ी ने ट्वीट कर आगे लिखा,

“कमाल का कानूनी राज है, पुलिस कस्टडी में मर्डर हो रहे हैं. अभी कल ही संविधान निर्माता का जन्मदिन मनाया गया है.”

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी कई सवाल खड़े किए हैं. खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा,

“खबरों की सुर्खियां बदल देने से सवाल खत्म नहीं हो जाते. सवाल बढ़ जाते हैं.”

पवन खेड़ा ने सवाल पूछते हुए लिखा,

- चीन को क्लीन चिट क्यों?
- अदाणी पर जोपीसी क्यों नहीं?
- शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसका?
- पुलवामा की लापरवाही किसकी?
- उत्तर प्रदेश में सरेआम गैंगवार क्यों?

उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, ‘सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है. हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं. रमेश ने आगे कहा कि PM चाहे जब तक चुप्पी साधे बैठे रहें या हमें इसके लिए चाहे जितने खतरे उठाने पड़े, हम सवाल पूछना जारी रखेंगे.’

वीडियो: Atique Ahmed और अपनी हत्या से पहले अशरफ बोला था, उस अफसर ने कहा था वो निपटा देंगे

Advertisement