The Lallantop

'विराट के 71वें शतक के बाद ही ब्याह करूंगा', शादी के दिन कोहली ने फैन को 'गिफ्ट' दे दिया!

फैन की मौज हो गई

Advertisement
post-main-image
विराट ने फैन को दिया 'गिफ्ट'

खिलाड़ियों और सेलेब्स के हर तरह के फैंस होते हैं. कई आम फैन्स तो कुछ डाई हार्ड फैन होते हैं. विराट कोहली के भी कई डाई हार्ड (Virat Fan Got Special Gift On His Wedding Day) फैंस हैं. कुछ सोशल मीडिया पर दीवानगी दिखाते हैं तो कुछ मैच के दौरान स्टेडियम में ही घुस आते हैं. ऐसे ही फैन अमन अग्रवाल हैं. अमन की एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल (Social Media Viral Photo) हो रही है. फोटो में अमन ने शादी की शेरवानी पहनी है और पीछे टीवी पर विराट श्रीलंका के खिलाफ मैच में बैटिंग कर रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस फोटो में ऐसा क्या खास है? चलिए आपको बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल अमन खुद को विराट का सबसे बड़ा फैन बताते और मानते हैं. जब विराट अपना 71वां शतक बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो अमन कई मैचों में मैदान में एक पोस्टर लेकर गए. इस पर लिखा था कि जब तक विराट अपनी 71वीं सेंचुरी नहीं बनाएंगे. मैं शादी नहीं करूंगा.'  बीते साल अप्रैल के महीने में ये फोटो खासी वायरल हुई थी. इसके बाद कोहली ने बीते साल सितंबर के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 में अपना 71वां शतक बनाया. अब अमन ने एक फोटो शेयर कर दावा किया कि उसकी शादी हो गई. सबसे कमाल की बात ये कि जिस दिन (15 जनवरी 2023) अमन की शादी हुई. उस दिन भी विराट कोहली ने सेंचुरी लगा दी. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ 166 रन की पारी खेली. पहले आप भी ये फोटो देखिए...

Advertisement

अमन के पोस्ट के मुताबिक, उसकी शादी जिस दिन हुई, उस दिन भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया. फोटो शेयर करते हुए अमन ने लिखा कि मैंने सिर्फ 71वां शतक मांगा था लेकिन विराट ने मेरे खास दिन पर 74वीं सेंचुरी बना दी.' अमन की ये तस्वीर काफी वायरल है और रीशेयर की जा रही है. लोग इस तस्वीर पर अमन को शादी की बधाई दे रहे हैं. लोगों ने कहा कि फैन हो तो ऐसा.' किसी ने लिखा कि शादी के लिए बधाई. कोहली से आगे भी ऐसी ही सेंचुरी मांगते रहना.' 

लोगों ने तो इस फोटो पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप. 

Advertisement

IND vs SL के तीसरा ODI में भारत को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली ने क्या कहा?

Advertisement