The Lallantop

वरुण एरोन का नई पिच पर डेब्यू, दोस्त से की शादी

वरुण और रागिनी लोयोला स्कूल में साथ पढ़ते थे. अभी कोर्ट मैरेज की है. अब प्रॉपर चर्च में शादी होगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'टर्बनेटर' हरभजन सिंह और 'हीटमैन' रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के फास्ट बॉलर वरुण एरोन भी बैचलर नहीं रहे. सोमवार को एरोन ने जमशेदपुर में अपनी बचपन की दोस्त रागिनी सिंह से कोर्ट मैरेज कर ली. गुरुवार को वह क्रिश्चियन तौर तरीकों से सेंट मैरी चर्च में शादी करेंगे. वरुण और रागिनी लोयोला स्कूल में साथ पढ़ते थे. 26 साल के वरुण रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम की अगुवाई कर रहे हैं. लेकिन शादी की वजह से वह मुंबई के खिलाफ होने वाला क्वार्टर-फाइनल नहीं खेल पाएंगे. टी20 विश्व कप सर पर है. उसके लिए टीम का ऐलान होना है. हालांकि बुमराह और हार्दिक पांड्या के अच्छे प्रदर्शन के बाद वरुण की दावेदारी कमजोर पड़ी है. फिर भी वह उम्मीद से तो होंगे ही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement