यूपी पुलिस ने वकील को गिरा-गिरा कर इतना मारा कि देख कर रूह कांप जाएगी
वीडियो वायरल हो रहा है
Advertisement

यूपी के एटा में जमीन के विवाद में पुलिस ने एक वकील को इतनी बुरी तरह मारा कि वीडियो वायरल हो गया. वकीलों में इस मामले को लेकर काफी नाराजगी है.
सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसवाले किसी के घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं. वह घर के भीतर से एक शख्स को बाहर निकाल कर उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं. पिटने के दौरान वह शख्स जमीन पर गिर जाता है लेकिन फिर भी पुलिसवाले उसे लातों से मार रहे हैं. क्या है मामला दैनिक जागरण अखबार के मुताबिक सोमवार यानी 21 दिसंबर को एटा शहर के कटरा मुहल्ला निवासी वकील राजेंद्र शर्मा और लोकमनदास तिराहा निवासी रामू भटेले के बीच विवाद हो गया. यह विवाद 2014 से एक मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा था. इस मामले में पथराव और फायरिंग भी हुई. इसमें मुहल्ला सुंदरलाल स्ट्रीट निवासी अरबाज गोली लगने से घायल हुआ था. विवादित मकान में रहने वालीं रेखा शर्मा ने वकील राजेंद्र शर्मा और उनके परिवार समेत 7 लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने समेत तीन एफआइआर दर्ज कराईं. दिन में अधिवक्ता समेत सभी 7 आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. मामला कोर्ट में लंबित है. ये वीडियो वकील राजेंद्र शर्मा की गिरफ्तार के वक्त का बताया जा रहा है. इस दौरान पुलिस वायरल वीडियो में वकील को बेरहमी से पीटती और जमीन पर घसीटती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो इस मामले में वकील राजेंद्र शर्मा पर मामला तय है और कोर्ट में लंबित है लेकिन पुलिस के बर्ताव को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है. एक ट्वीट में कहा गया
क्या है पुलिस का कहना पुलिस की तरफ से भी मामले में अपना पक्ष ट्वीट करके रखा गया है. पुलिस की तरफ से एसएसपी एटा ने कहा एक मकान को लेकर कोर्ट में एक सिविल केस चल रहा है. न्यायालय ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. ऐसे में मकान में रहने वाली रेखा शर्मा के घर से बाहर होने पर राजेंद्र शर्मा ने इस मकान पर कब्जा करने की कोशिश की. इस दौरान एक शख्स को गोली लगी है. पुलिस ने स्थिति पर काबू करने के लिए कार्रवाई की है. मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. वकीलों में भी है खासा गुस्सा इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही स्थानीय वकीलों में काफी गुस्सा है. एटा पुलिस के इस तरह के अभद्र व्यवहार के विरोध में मैनपुरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया. उन्होंने डीएम के जरिए से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है. मांग की गई कि एटा की घटना की जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी, पुलिसकर्मी इसमें दोषी हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. वकीलों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी की गई है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मामले पुलिस और वकीलों के आमने-सामने आने से मामला लंबा खिंच सकता है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



