The Lallantop

ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिले 4 शव, गैस लीक से दम घुटने की आशंका

मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने पर कारण साफ हो पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
आशंका है कि गैस से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हुई जिससे चारों की दम घुटने से मौत हो गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर-आज तक )

ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में एक घर के अंदर परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है. एक घर के कमरे से लगातार गैस की बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी. जब खिड़की खोल कर देखा गया तो अंदर चार लोग मृत अवस्था में पड़े थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. कमरे के अंदर दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस का क्या कहना है?

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि

Advertisement

“तुस्याना गांव निवासी कपिल शर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी. कपिल ने आगे बताया कि उनके एक कमरे में चार लोगों की मौत हो गई है. शव कमरे के अंदर ही पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. कमरे से गैस की बदबू आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरे का दरवाजा खोला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतकों की पहचान हाथरस के रहने वाले  चंद्रेश, भाई राजेश, बहन बबली और चंद्रेश की पत्नी निशा के रूप में हुई है.”

आलू उबालने के लिए गैस जलाया था

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सभी लोग एक छोटे से कमरे में रहते थे. चंद्रेश पराठे की दुकान लगाता था. घटनास्थल पर आलू उबालने के लिए बड़ा भगोना मिला है और गैस जली हुई थी. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गैस के जलने से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई तथा चारों की दम घुटने से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- कोयला तस्कर रिश्वत का पैसा सड़क पर फेंक चलता बना, पुलिस ने वो भी उठा लिए

Advertisement

वीडियो: 5 साल के बच्चे को मार डाला... हरिद्वार की इस घटना पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा!

Advertisement