The Lallantop

व्यापारी के कपड़े उतारवाए, वीडियो बनाया, फिर बोले- "पुलिसवाले हैं, पैसे दो नहीं तो वायरल कर देंगे"

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर. (क्रेडिट- आजतक)

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यूपी के एक बिजनेसमैन का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित बिजनेसमैन के मुताबिक आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतार कर वीडियो बनाया. फिर उसे वीडियो जारी करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दो महिलाओं ने जबरन व्यापारी के कपड़े उतारे

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बिजनेसमैन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाले हैं. वो लकड़ी का बिजनेस करते हैं और काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आते रहते हैं. न्यूज़ के मुताबिक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले 3-4 महीनों से उसे एक महिला का फोन आ रहा था. महिला अपनी नौकरी के लिए बिजनेसमैन से मिलने को कह रही थी. व्यापारी के मुताबिक महिला ने बताया था कि वो विधवा है और उसके तीन बच्चे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यापारी 28 अक्टूबर को महिला से मिलने लक्ष्मी नगर गया था. महिला उसे एक ऑफिस ले गई थी, जहां पहले से एक और महिला मौजूद थी. व्यापारी का आरोप है कि जब वो ऑफिस के अंदर गया, तो दोनों महिलाएं जबरन उसके कपड़े उतारने लगीं. इसका विरोध करने पर महिलाओं ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. इसी दौरान वहां 7 और लोग आ गए.

Advertisement
खुद को पुलिस बता बनाया व्यापारी का वीडियो

उन लोगों ने बिजनेसमैन से बताया कि वे पुलिसवाले हैं और फिर उसका वीडियो बनाने लगे. व्यापारी का आरोप है कि उन लोगों ने उसके पास से सारा कैश छीन लिया. फिर उन्हीं में से एक शख्स ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए धमकी दी कि अगर व्यापारी ने उन्हें 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसका वीडियो लीक कर केस कर देंगे.

व्यापारी का कहना है कि उन लोगों ने उसका एक और वीडियो बनाया जिसमें उससे जबरन ये बुलवाया गया कि उसने उनसे 20 लाख रुपये का कर्ज लिया है, जिसे वह दो इंस्टॉलमेंट में वापस करेगा. इसके बाद उन लोगों ने व्यापारी को छोड़ दिया.

पीड़ित व्यापारी ने उन आरोपियों के खिलाफ ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की. इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. 

Advertisement

वीडियो- राजस्थान में मॉडल ने की सुसाइड की कोशिश, खुल गया हनीट्रैपिंग का राज!

Advertisement