The Lallantop

यूपी: आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण 7 मरीजों की मौत

कल CM योगी ने कहा था कि यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है.

Advertisement
post-main-image
आगरा के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है, अस्पताल इसकी शिकायत प्रशासन से कर चुका है.
Coronavirus In Uttar Pradesh : देश के कोरोना की दूसरी लहार का प्रकोप जारी है. अलग-अलग राज्यों से लगातार ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों के मरने की खबरें सामने आ रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बुरी खबर सामने आई है. आगरा के पारस अस्पताल (Paras Hospital Agra) में ऑक्सीजन की कमी (Oxygen Crisis In Uttar Pradesh) के कारण 7 मरीजों की मौत हो गई. अस्पताल में काम करने वाली तनु चतुर्वेदी के मुताबिक़, 7-8 लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल में हुई है और हमने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी थी. आजतक के पत्रकार आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक़, पारस अस्पताल के बाहर खड़े लोगों और मरीजों के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है, लेकिन आंकड़े छुपाए जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. एक मरीज के परिजन ने कहा कि प्रशासन को फोन करने पर कोई फोन नहीं उठाता. ऑक्सीजन की किल्लत है. हमारे मरीज को कुछ हो गया तो क्या होगा. दूसरे अस्पतालों में भी है ऑक्सीजन की कमी ऐसा नही है कि आगरा के सिर्फ पारस अस्पताल में ही ऑक्सीजन की कमी है. प्रभा अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है. अस्पताल ने अपने गेट पर नोटिस लगा दिया है कि बेड उपलब्ध नहीं है. प्रभा अस्पताल के इंचार्ज ने कहा कि अस्पताल में लगभग 100 मरीज हैं और सबको ऑक्सीजन की जरूरत है. ऑक्सीजन हाई फ्लो पर चल रही है. उन्होंने कहा कि अगर सप्लाई नहीं हुई तो लोग मरने लगेंगे. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवती अस्पताल में स्थिति भी भयावह है. पिछले 3 दिनों से भगवती अस्पताल के बाहर कई नोटिसें लगाए गए हैं, जिसमें मरीजों के परिजनों से ऑक्सीजन का प्रबंध करने के लिए कहा गया है. भगवती अस्पताल की मैनेजर जरीखा खान का कहना है कि दिक्कत हो रही है, इसलिए हम मरीजों के परिवार वालों को जानकारी दे रहे हैं कि वह ऑक्सीजन का प्रबंध करें, क्योंकि हमारे पास सप्लाई नहीं आ रही है. जिलाधिकारी का क्या कहना है? आगरा में ऑक्सीजन की कमी पर DM प्रभु सिंह ने कहा कि लिक्विड ऑक्सीजन की खेप पहुंच रही है. इससे ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों ने गलत तरीके से पर्चियां जारी की हैं या लोगों को ऑक्सीजन लाने के लिए कहा है उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. DM ने कहा कि जरूरतमंदों को बेड और ऑक्सीजन प्रशासन मुहैया कराएगा. सीएम योगी ने कहा था कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं कल ही यानी 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है, ना कमी आने दी जाएगी. आपको बता दें कि यूपी में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है. बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 33 हज़ार 574 नए मामले सामने आए हैं. जबकि कोरोना के कारण 249 लोगों की मौत हो गई है. सबसे ज्यादा केस राजधानी लखनऊ में मिले हैं. यहां 4,566 नए कोरोना मरीज मिले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement