रॉबर्ट फाल्कन टेक्सास के ऑस्टिन में रहते हैं. एक कब्रिस्तान में काम करते हैं. जहां उनका रोज का काम लाशों के साथ होता है. वो लाशों को दफनाते और दफनाने के पहले सजाते हैं. पिछले दिनों उन्हें चार साल के एक बच्चे इथान को दफनाना पड़ा. बच्चा हिट एंड रन में मारा गया था. एक शेवरोले गाड़ी ने उसे कुचल दिया था. ड्राइवर का पता नहीं चला. उस बच्चे को दफनाने के बाद रॉबर्ट फाल्कन इतने दुखी हुए कि उन्होंने उस ड्राइवर को फेसबुक पर खुला खत लिख दिया. खत वायरल हो गया.रॉबर्ट ने लिखा.
बच्चे को दफनाने के बाद दुखी कब्रिस्तान वाले ने लिखा खूनी ड्राइवर को खुला खत
मैं आखिरी आदमी था, जिसने उसे ताबूत बंद करते वक़्त आखिरी बार देखा था. मैंने ये सब किया सिर्फ तुम्हारे कारण.
Advertisement

Source- Facebook
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ये खत एक आदमी के लिए लिखा गया है. रविवार को तुमने एक बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी और गाड़ी चलाते रहे. मैने सोमवार की रात और मंगल की पूरी सुबह बच्चे को तैयार करने में बिता दी. ताकि उसके मां-बाप उसे ताबूत में देख सकें.
मैं चाहता हूं तुम ये फोटोज देखो, मैं चाहता हूं तुम्हें वो दर्द हो जो मुझे हुआ जब पता चला कि कुचलने के बाद तुम बच्चे की मदद के लिए नहीं रुके. मुझे एक मां-बाप का रोना सुनना पड़ा. कैसे वो भगवान से कह रहे थे उनकी जान के बदले बच्चे की जान लौटा दें.
रॉबर्ट ने अनजाने ड्राइवर को जिम्मेदारियां लेना सीखने को कहा. साथ में कहा मैंने मेडिकल एक्जामिनर के ऑफिस से बच्चे की बॉडी को उठाया था. उसे काले सूट में सजाया था. सफेद शर्ट और बो टाई के साथ. फिर उसे छोटे से सफेद ताबूत में लिटाया. जिसे एंजल्स से सजाया गया था. जब उसके मां-बाप ने उसे ताबूत में पहली बार देखा तो वो रोए साथ में मैं भी रोया. मैं वो आखिरी आदमी था, जिसने उसे ताबूत बंद करते वक़्त आखिरी बार देखा था. मैंने ये सब किया सिर्फ तुम्हारे कारण.
तुम्हें पता होगा तुम कौन हो. मैंने अपना काम किया. अब तुम अपना काम करो. सामने आ जाओ. आज मुझे उस बच्चे को दफनाना ना पड़ता. मैं ये काम नहीं करना चाहता था. मैं सिर्फ एक आदमी को इस सबके लिए ब्लेम करूंगा. वो तुम हो.Advertisement
Advertisement

















