कॉन्स्टेबल को फेवरेट ब्रांड की दारू नहीं मिली तो जहर पिया!
बिहार में शराबबंदी से अब जान जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस पुलिस वाले को मनपसंद दारू नहीं मिली इसलिए जहर पीकर जान दी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बिहार मिलिट्री पुलिस के एक जवान ने अपनी बैरक में जहर खाकर जान दे दी. कहते हैं कि वो रेगुलर शराबी था. उसे अपना वाला ब्रांड पीने को नहीं मिला. तो उसने जिंदगी की फाइल बंद कर दी. 35 साल का जवान राज किशोर शर्मा. जहानाबाद में मखदूमपुर थाना, कनौली गांव में रहने वाला. डेली रुटीन वाला पियक्कड़ था. पांच बार नौकरी से सस्पेंड हुआ था इसी के कारण. 24 मार्च को उसका सस्पेंशन वापस लिया था कमांडेंट परवेज़ अख्तर ने. उसके बाद बिहार में सरकार की तरफ से शराब बैन का ऑर्डर आ गया. 4 अप्रैल को राज किशोर ने कसम खाई कि दारू नहीं पिएंगे. अव्वल तो मिलनी ही नहीं. मिले तब भी नहीं. तब से 14 बजार 108 लीटर देसी शराब और करीब ढाई हजार लीटर अंग्रेजी शराब सीज की जा चुकी है. 44 लोगों को अरेस्ट किया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने अखबार में छापा है कि परवेज़ अख्तर से बात हुई. वो बोले कि भई डेथ नेचुरल तो नहीं है. पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा भी रख लिया गया है जांच के लिए. उसके पास कोई सुसाइड नोट तो मिला नहीं. हो सकता है किसी ने जबरदस्ती जहर खिलाया हो. अब जो भी होगा जांच में पता लगेगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)



