The Lallantop

'अंकल और भैया मत बोलो', कैब ड्राइवर का ये 'दर्द' वायरल

उबर ने भी जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
उबर ड्राइवर ने कार में लिखी वायरल होने वाली बात!

दुकानदारों के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी को भैया बुलाया जाता है तो वो कैब ड्राइवर (Uber India) हैं. कैब में बैठते ही लोग कहते हैं कि भैया लेफ्ट चलो, राइट चलो. भैया एसी तीन पर कर लो. आलम ऐसा हो जाता है कि उन्हें आम दिनों में भी उन्हें रक्षाबंधन वाली फीलिंग आने लगती है. शाम तक तो हाल ऐसा हो जाता है कि कोई उन्हें ओटीपी भी बताता है तो वे उन्हें नेग के तौर पर 101 रुपये पकड़ा देते हैं. इससे जुड़े कई जोक्स और मीम्स चलते रहते हैं. आए दिन इंटरनेट पर कई तस्वीरें (Cab Driver Viral Pic) चलती रहती हैं. इसी से जुड़ी ऐसी ही एक तस्वीर आजकल चल रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब जो फोटो वायरल हो रही है, वो तस्वीर एक कार की है. इसमें ड्राइवर की बगल वाली सीट के पीछे ड्राइवर ने अपना दर्द शेयर किया है. सीट के पीछे लिखा है कि मुझे भैया और अंकल ना बुलाएं. तस्वीर सोहिनी नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर की है. साथ ही उन्होंने उबर इंडिया को टैग भी किया है. तस्वीर काफी वायरल है और लोगों को मौज आ रही है. पहले आप भी ये वायरल तस्वीर देखिए….

Advertisement

इस ट्वीट के रिप्लाई में लोगों ने अपने-अपने फोन में सेव कैब की कई मजेदार तस्वीरें भेजी हैं. लोगों ने लिखा कि कैब ड्राइवर को भैया कहने से उतना ही बुरा लगता है जितना कि एक 28 साल के लड़के को सोसायटी में बच्चे से अपने लिए अंकल सुनना. तस्वीर खासी चली और चलते-चलते ये उबर इंडिया तक पहुंच गई. इस पर उबर ने भी रिप्लाई किया. उबर इंडिया ने लिखा कि जब कभी नाम को लेकर संदेह हो तो हमारे ऐप पर ड्राइवर का नाम चेक कर लें.' देखें उबर इंडिया का ट्वीट…

लोगों ने भी इसे लेकर खासी मौज ली है. एक यूजर ने लिखा कि मैंने चंडीगढ़/मोहाली में भी ऐसी ही एक गाड़ी देखी है.

Advertisement

एक ने लिखा कि एक आम आदमी के ह्यूमर को हल्के में नहीं लेना चाहिए.'

वैसे आप कैब में बैठकर कैब ड्राइवर को क्या कहकर बुलाते हैं और इस मामले पर आपका क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- उबर टैक्सी ने भारत के कौन-कौनसे नियम तोड़ दिए?

Advertisement