The Lallantop

VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ गई लड़कियां, एक दूसरे को पीटा, सिर फोड़ डाला!

रोके नहीं रुक रही थीं लड़कियां. भयंकर लड़ाई हुई.

Advertisement
post-main-image
लड़कियों में हुई मारपीट. (फोटो: सोशल मीडिया)

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzzafarpur Girls Fight) से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में लंगट सिंह कॉलेज के सामने कुछ लड़कियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक के पास में हुई इस लड़ाई में एक लड़की घायल हो जाती है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाना पड़ा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है. आजतक से जुड़े मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि ये झगड़ा एक बॉयफ्रेंड को लेकर था. जिसकी वजह से लड़कियों के दो ग्रुप में मारपीट हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी पर बैठी है. इस दौरान वहां पर और भी कुछ लड़कियां मौजूद हैं. इसी दौरान दो लड़कियों के बीच तीखी बहस होती है.  इसमें एक लड़की के ऊपर वहां मौजूद दूसरी लड़की एक डंडे से हमला कर देती है. ऐसे में स्कूटी पर बैठी लड़की उसे रोकना का प्रयास करती है. लेकिन तब तक मामला काफी बिगड़ जाता है और नौबत मारपीट तक की आ जाती है.

स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया

इस दौरान वहां मौजूद दूसरी लड़कियां भी बीच बचाव के लिए आ जाती हैं. साथ ही कुछ स्थानीय लोग भी वहां आकर मारपीट को रोकने का प्रयास करते हैं. लेकिन, कोई भी लड़की मानने को तैयार नहीं होती. हालांकि, लोगों ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया. वहीं चोटिल लड़की के सिर से खून निकलता हुआ नजर आता है, जिसके बाद वो रूमाल के जरिए खून को रोकने का प्रयास करती है. 

Advertisement
किसी पक्ष ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी नजदीकी काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को दी. लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सब लड़कियां वहां से भाग निकलती हैं. दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक काजी मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार ने कहा कि किसी भी पक्ष की तरफ से इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: सोशल लिस्ट: महिलाओं ने बेंगलुरु साड़ी सेल में किया झगड़ा, सोशल मीडिया ने नफ़रत दिखा डाली

Advertisement
Advertisement