The Lallantop

हैप्पी बड्डे शरारती लड़के, जैसे हो वैसे ही बने रहो

सचिन से लेकर फैंस तक सबने दी बधाई

Advertisement
post-main-image
कोहली ने 10 चौके मारकर जमाया शतक.
विराट कोहली का बड्डे है आज. 28 साल के हो गए हैं जनाब. पूरा देश बधाई दे रहा है. कोहली के हौसले बुलंद हैं. अच्छे फॉर्म में भी हैं. टशन में खेलते हैं. स्टाइलिश हैं. एग्रेसिव हैं. गेंदबाज की बखिया उधेड़ते हैं. इंग्लैंड से टेस्ट और वन डे सीरीज शुरू होने वाली है. 9 नवंबर से पहला टेस्ट मैच है. हाल ही में कोहली की कप्तानी में इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को तीनों टेस्ट मैचों में धो डाला था. अब देखना है इंग्लैण्ड के साथ होने वाले इन मुकाबलों में क्या होता है. फिलहाल तो आज 'बड्डे बॉय' को हर तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं. कोहली ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं. सेल्फी, वीडियो अपलोड करते रहते हैं. तो आज ट्विटर भरा पड़ा है बधाई संदेशों से. देखिए किसने क्या कहा.
1. सचिन ने टीम के 'शरारती लड़के' को वैसा ही बने रहने की बात की.
kohli sachin
2. वीरेंदर सहवाग अपने विटी और फनी कमेंट्स के लिए ट्विटर पर जाने जाते हैं. दो ट्वीट किए उन्होंने.
virender 2 sehwag
3. सुरेश रैना ने रीट्वीट किया. अपने फैन पेज का ही ट्वीट.
raina
4. कैफ भी बोले.
kaif
5. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी कोहली को बधाई दी. vasundhra raje 6.  फैन्स ने भी अपने तरीके से कोहली का बड्डे मनाया.
kohli b'day

विराट का ये खूबसूरत स्केच देखिए.

kohli sketch by a fan bhumi   हमारी तरफ से भी विराट को हैप्पी बड्डे. खूब खेलो, खूब जीतो. और हां, इंग्लैण्ड को थोड़ा देख लेना.  

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement