टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होती है. किसी को उनके गाने खराब लगते हैं तो कुछ को बहुत खराब. बाकी कुछ लोग हैं जो उनके फैंस भी हैं. कुल मिलाकर टोनी कक्कड़ के गानों पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन होते हैं. टोनी के फैंस को लगता है कि टोनी को गाना (How To Compose Tony Kakkar's Song In 2 Minutes) लिखने और बनाने में महीनों लगते हैं. इतनी मेहनत के बाद ही टोनी एक गाना लिख पाते हैं.
2 मिनट में ऐसे बनता है टोनी कक्कड़ का गाना, इस बंदे ने सीक्रेट ट्रिक बता दी!
ऑरिजनल से भी बेस्ट बन गया!


वहीं अब एक इंस्टाग्राम यूजर ने केवल 2 मिनट में ही टोनी कक्कड़ का गाना तैयार करके दिखा दिया. इस यूजर का नाम सनातन है. सनातन ने केवल 2 मिनट में टोनी कक्कड़ के गाने बनाने का लाइव डेमो दिया है. उन्होंने 3 स्टेप बताए और टोनी का गाना बना दिया. गाना इतना कमाल का बना है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. लोगों ने कहा है कि ये गाना तो टोनी के गाने से भी अच्छा बना है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, इसे 12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वहीं खुद टोनी ने भी इस पर मौज ली है. टोनी ने लिखा कि जोर-जोर से बोलकर सबको स्कीम बता दे. वैसे मुझे ये पसंद आया.' कई लोगों ने कहा कि टोनी के फैंस इस वीडियो को नहीं देख पाएंगे. आप भी देखिए टोनी का रिप्लाई...

इस गाने से पहले भी कई म्यूजिशियंस ने टोनी के गाने पर कई मजेदार वीडियो बनाए हैं. लोगों को तो ये वीडियो मस्त लगा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें- आर्मी को शादी का कार्ड दिया, सेना का जवाब वायरल!











.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



