The Lallantop

गजब! शादी में 10 गेस्ट आए तो SP साहब अपने बंगले पर कराएंगे डिनर, सरकारी गाड़ी लेने आएगी

कोरोना संक्रमण रोकने की अनोखी पहल

Advertisement
post-main-image
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए भिंड के एसपी मनोज कुमार ने अनोखी पहल की है. जिसकी शादी में 10 या उससे कम गेस्ट आएंगे उन्हें वह अपने बंगले पर डिनर देंगे और सरकारी गाड़ी से घर भेजेंगे. (फोटो-आजतक)
कोरोना की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) के चलते देश भर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में प्रदेश अपने हिसाब से पाबंदियां लगा रहे हैं. इन पाबंदियों में शादी के कार्यक्रमों को लेकर छूट तो दी गई है, लेकिन मेहमानों की संख्या को सीमित कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शादी में लोगों की संख्या को सीमित करने के लिए एक सरकारी अधिकारी ने अनूठी पहल की है. जिले के एसपी मनोज सिंह ने घोषणा की है कि जिस शादी में 10 या 10 से कम लोग जमा होंगे, उन्हें अपने बंगले पर डिनर पार्टी देंगे. इतना ही नहीं उन्हें सरकारी वाहन की सुविधा भी दी जाएगी. बढ़ते मामलों के बीच नई पहल पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. ऐसे में शादियों में भीड़ जुटने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है. कई नियम और पाबंदियां लगाने के बावजूद भी शादियों में भीड़ कम नहीं हो रही है. आजतक की खबर के मुताबिक, शादियों में भीड़ कम पहुंचे, इसके लिए भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने एक अनोखी शुरुआत की है. उन्होंने यह घोषणा की है कि जो भी शादी 10 या 10 से कम लोगों की उपस्थिति में संपन्न होगी, ऐसी शादी के दूल्हा-दुल्हन को भिंड एसपी ना सिर्फ डिनर करवाएंगे, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.
भिंड एसपी मनोज कुमार ने आजतक को बताया,
दूल्हा-दुल्हन को बाकायदा सरकारी वाहन से एसपी बंगले पर लाया जाएगा. इसके बाद पूरे परिवार समेत दूल्हा-दुल्हन को डिनर कराया जाएगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा. सरकारी वाहन से दूल्हा दुल्हन को वापस उनके घर तक भिजवाया जाएगा. कोरोना का काल काफी संकट भरा काल है. प्रशासन अपनी तरह से काफी प्रयास कर रहा है. हालांकि अभी भिंड में कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन शादियों का सीजन शुरू होने से भीड़ बढ़ने की आशंका है. इसको रोकने के लिए हमने काफी तैयारियां की हैं. साथ ही हमने यह एक नया आइडिया निकाला है जिससे भीड़ कम की जा सके.
ऐसी शादियों को चिह्नित करने के लिए थाना स्तर से जानकारियां जुटाई जाएंगी. थाना प्रभारियों से कहा गया है कि शादी करने वाले लोगों से मिलें और उन्हें इस खास ऑफर के बारे में बताएं. उनसे कहें कि वो कोरोना गाइडलाइन का पालन करें. एसपी मनोज कुमार के मुताबिक वह इस तरीके से शादियों में भीड़ को रोकने में काफी सफल रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भिंड की जनता इस प्रयास में और सहयोग करेगी.
Sp Bhind House
एसपी मनोज कुमार ने अपने बंगले पर ही डिनर का पूरा इंतजाम कर रखा है. (फोटो-आजतक)
मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. 24-25 अप्रैल के 24 घंटे में 13,601 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4,99,304 हो गई है. रविवार को कोरोना संक्रमित 92 मरीजों की मौत हुई है. जिससे राज्य में मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,133 हो गया है. मध्य प्रदेश सरकार ने गांव या शहर के किसी भी क्षेत्र में, संक्रमण के ज्यादा केसे होने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाने का फैसला लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement