केंडेस एक मास्क खरीद कर लायीं हैं. चिउबाका का मास्क. उसको मुंह पर लगाकर खूब देर तक बच्चे की तरह हंसती हैं. लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. बहुत मज़ेदार लग रहा है.
पिछले 4 दिनों में इस वीडियो को 13 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 31 लाख से ज्यादा शेयर हो चुके हैं. और तो और, ये वीडियो जब इतना पॉपुलर हो गया, तो मास्क की दुकान वालों ने केंडेस और उनके परिवार के लिए फ्री गिफ्ट्स भी भेज दिए.
पर ये चिउबाका है क्या चीज?
स्टार वार्स फिल्मों का एक मेन किरदार है चिउबाका. हान सोलो नाम के कैरेक्टर का बेस्ट फ्रेंड है. दोनों पायलट हैं. चिउबाका 'वूकी' प्रजाति का जीव है. कुछ-कुछ गोरिल्ला से मिलता जुलता. इंसानों की भाषा नहीं बोल पाता लेकिन हान सोलो और वो एक दूसरे की सारी बातें समझ जाते हैं. दोनों की दोस्ती मिसाल है.बहुत बड़ी फैन फ़ॉलोइंग है इसकी. स्टार वॉर्स के अलावा चिउबाका का कैरेक्टर कई कॉमिक बुक्स और सीरियल्स में आ चुका है. इसके मास्क और एक्शन फिगर्स खूब बिकते हैं.

credit: Reuters
द आफ्टर इफेक्ट्स
वीडियो आए 4 दिन हो चुके हैं. एक यूट्यूब चैनेल है, शोमोयोहो (schomoyoho). चार भाई ऑपरेट करते है इस चैनल को. उनकी खासियत है कि वो हर वायरल वीडियो का गाना बना देते हैं. कहते हैं 'दुनिया में हर चीज़ songify हो कर और भी खूबसूरत हो जाती है.'उन्होंने केंडेस के वीडियो का भी गाना बना दिया. नाम रखा, हैप्पी चिउबाका मास्क (Happy Chewbacca Mask)
https://www.youtube.com/watch?v=DAFhtY_wHyY


















