हल्द्वानी में WWE फाइट से हॉस्पिटल पहुंचे ग्रेट खली
खली ने बहुत जबर मार की. लेकिन जब कोई ऐसा करे तो कैसे सही मैच होगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
खली ने कनाडा के ब्रॉडी स्टील के खिलाफ डेथ वारंट साइन किया था. कहा था आओ बेट्टा इंडिया में लड़ ल्यो. ब्रॉडी ने चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया. हल्द्वानी में मैच हुआ. पहले ही मैच में ग्रेट खली पहुंच गए हॉस्पिटल. कैसे पहुंचे ये सुनोगे तो गुस्सा बहुत आएगा. बुधवार को भिड़ंत हुई दोनों की. ब्रॉडी के साथ रिंग में अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो थे. खली ने तीनों को हौंक दिया. मार से खिसियाए ब्रॉडी ने खली को कुर्सी जड़ दी. फिर तो तीनों ने मिल कर खली के गर्दन, सिर, सीने और पीठ, सब पर कुर्सी से वार किया. इस बेमंठी की मार में खली बेहोश हो गए. तब भी तीनों मारते रहे. एकेडमी के रेसलर पहुंचे तो उनको हटाया. बृजलाल हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया. रेफरी ने फाइट का फैसला नहीं किया है अभी. 28 फरवरी को देहरादून से विनर का ऐलान होगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















