12 साल पहले, एक थाई (Thailand) जोड़ा वैलेंटाइन डे पर बैंकॉक में सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मैरेज रजिस्ट्रार के ऑफिस गया. इस दौरान रुंगतिवा थांगकानोपास्ट ने एक लंबी सफेद ड्रेस पहनी थी. और उनकी साथी फनलावी चोंगटांगसट्टम एक काली टक्सीटो साड़ी में थीं. वहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. लेकिन जब वे रजिस्ट्रार के डेस्क पर पहुंचीं और अपना ID कार्ड दिखाया तो उन्हें वापस भेज दिया गया. क्योंकि दोनों महिला थीं. उन्हें बताया गया कि दो महिलाओं के बीच शादी की अनुमति नहीं है. लेकिन वक्त का पहिया घूमा. और लंबे इंतजार के बाद 23 जनवरी 2025 को आखिरकार इस कपल को शादी करने का मौका मिला. क्योंकि इस तारीख से थाईलैंड में समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाले नए कानून लागू हो गए हैं.
इस देश में एक ही दिन में हुईं हजारों सेम सेक्स मैरिज, पूरी दुनिया बात कर रही है
Thailand Same Sex Marriage को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है. एशिया में थाईलैंड से पहले Nepal और Taiwan समलैंगिग विवाह को मान्यता दे चुके हैं. थाईलैंड में यह कानून पिछले साल ही पारित हुआ था. और 23 जनवरी 2025 से यह प्रभावी हो गया है.


न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, समलैंगिक विवाह कानून के प्रभावी होने के बाद यह कपल सैंकड़ों दूसरे कपल्स के साथ बैंकॉक में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुआ. सामूहिक विवाह समारोह बैंकॉक के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक सियाम पैरागॉन के इवेंट और कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ. इसका आयोजन नारुइमिट प्राइड नाम के एक राइट्स ग्रुप ने किया था.

इस शादी समारोह के दौरान दर्जनों अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे. एक बड़े चारकोल-ग्रे हॉल में फूलों से सजे गुलाबी मेहराबों के साथ न्यूली मैरिड कपल्स की फोटो के लिए बैंकग्राउंड तैयार किया गया था. अधिकारियों ने एक-एक करके कपल्स की शादी करवाई. और उनकी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर किया.
थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है. एशिया में थाईलैंड से पहले नेपाल और ताइवान समलैंगिग विवाह को मान्यता दे चुके हैं. थाईलैंड में यह कानून पिछले साल ही पारित हुआ था. और 23 जनवरी से इसे लागू कर दिया गया है. इस कानून को मान्यता दिलाने के लिए थाईलैंड के LGBTQ+ समुदाय पिछले एक दशक से ज्यादा समय से संघर्ष कर रहे थे.
थाईलैंड के रेनबो स्काई एसोसिएशन के अध्यक्ष किट्टिनुन दारमादज ने कहा,
यह दुनिया के लिए एक मॉडल हो सकता है. थाईलैंड में सच्ची वैवाहिक समानता है. इस कानून के तहत समलैंगिक कपल्स को गोद लेने और विरासत की सुरक्षा सहित सभी कानूनी, वित्तीय और मेडिकल अधिकार मिलेंगे.

समलैंगिक विवाह कानून का जश्न मनाने के लिए पिछले सप्ताह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने दर्जनों कपल्स के साथ फोटो शूट में शामिल हुईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,
23 जनवरी 2025 वह दिन होगा जब हम सब मिलकर इतिहास रचेंगे. जब थाईलैंड में रेनबो फ्लैग शान से फहराया जाएगा. हर किसी के प्यार को कानूनी तौर पर सम्मान और गरिमा के साथ मान्यता दी जाती है.
थाईलैंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है. इसलिए वह खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LGBTQ टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर प्रचारित करने की योजना बना रहा है.
वीडियो: दुनियादारी: 'रेड लाइट इलाका' और सेक्स टूरिज्म के लिए कुख्यात थाईलैंड का ये सच आपको नहीं पता होगा













.webp?width=275)




