रांची वनडे में टीम इंडिया ने आर्मी कैप क्यों पहनी हैं?
कोहली ने मैच से पहले बड़ा ऐलान भी किया है.
Advertisement

मैच में कुछ इस अंदाज में उतरी है टीम इंडिया.
झारखंड के रांची में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है. यहां कप्तान कोहली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. जैसे ही टीम मैदान पर उतरी उनके सिर पर एक अलग तरह की कैप थी. देखकर लगेगा कि इंडियन क्रिकेट टीम नहीं, इंडियन आर्मी मैदान पर उतर रही है. इसी के चलते ये ये क्रिकेट मैच इतिहास में खास हो गया है. टीम इस मैच में फौजियों की कैप पहन कर उतरी है जिसे 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहना है.
रांची में मैच से पहले एम एस धोनी ने सभी प्लेयर्स को ये कैप दीं. कारण ये कि एमएस धोनी को इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पोस्ट मिली हुई है. वो आर्मी के कई इवेंट्स में भी दिख चुके हैं. साथ ही कप्तान कोहली ने भी ये ऐलान किया कि टीम ने इस मैच की फीस भी नेशनल डिफेंस फंड को डोनेट करने का फैसला किया है. कोहली ने ये भी कहा कि मैंने लोगों से भी अपील की है कि शहीदों के बच्चों की पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा दान करें. टीम इंडिया के इस फैसले की सोशल मीडिया समेत पूर्व क्रिकेटर्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखिए- सुनिए क्या बोले कप्तान कोहली-
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















