The Lallantop

INDvsENG सेमीफाइनल में अंपायरिंग नहीं करेगा ये 'अनलकी' अंपायर, भारतीय फैंस को मौज आ गई!

भारतीय फैंस में खुशी की लहर!

Advertisement
post-main-image
भारतीय फैंस मीम बना रहे हैं

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. तीन मैचों के बाद पता चल जाएगा कि टी20 का सरताज कौन है. वर्ल्ड कप जीतने के लिए 4 टीमें रेस में हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं. इनमें से 10 नवंबर को एडिलेड में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड (India VS England) से होगा. इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयारियां कर रही हैं. फैंस भी मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं. अब फैंस को एक ऐसा हिंट मिल गया है कि फैंस ने भारत को सेमीफाइनल विनर अभी से मान लिया है. क्या है वो हिंट? चलिए आपको बताते हैं...

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये है इस मैच के लिए आईसीसी के अंपायर्स की लिस्ट. इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स की लिस्ट जारी कर दी है और इसमें अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो (Richard Kettleborough) का नाम नहीं है. यानी कि रिचर्ड इस मैच में अंपायरिंग नहीं करेंगे. फैंस उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ‘अनलकी’ मानते हैं. इसके कारण आईसीसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स इसको लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग रिचर्ड कैटलबोरो के मजे ले रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ये भारत के लिए एक राहत की सांस है.

Advertisement

इसकी वजह जब भी रिचर्ड कैटलबोरो आईसीसी इवेंट में भारत के किसी बड़े मैच में अंपायरिंग करते हैं तो भारत उस मैच में हार जाता है. आईसीसी इवेंट्स में जब भी भारत के मैच में फील्ड अंपायर बने हैं, तब टीम इंडिया के साथ कुछ ना कुछ अनहोनी हुई है. फिर चाहे वो साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का मैच हो या फिर साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल जहां महेंद्र सिंह धोनी रनआउट हुए थे. इसलिए लोग मीम बना रहे हैं.

बाबू भैया हम बच गए.

Advertisement

ये लोग रहेंगे ऑफिशल्स

- फील्ड अंपायर: कुमार धर्मसेना और पॉल रिफेल 
- थर्ड अंपायर: क्रिस गफ्फनी 
- फोर्थ अंपायर: रोड टकर 
- मैच रेफरी: डेविड बून

इन मैचों में अंपायर थे रिचर्ड

साल 2014 में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल
साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल
2016 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज से सेमीफाइनल 
2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर
साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से हार

इन सब मैचों में अंपायर रिचर्ड ही थे. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख क्यों घबराया पाकिस्तान?

Advertisement