The Lallantop

सीरिया से इस प्यारी बच्ची का आखिरी मैसेज, 'बचने की कोई उम्मीद नहीं'

'हम जीना चाहते हैं. मैं भूखी हूं. कल रात से सो नहीं पायी हूं.' ट्विटर पर बयान की गई ये दर्दनाक कहानी बेहद खौफनाक है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

'अब हमारे पास घर नहीं है. मैं जख्मी हूं. मैं कल रात से सो नहीं पाई हूं. मैं भूखी हूं. मैं जीना चाहती हूं, मैं मरना नहीं चाहती.' ये ट्वीट एक सात साल की बच्ची ने सीरिया के अलेप्पो शहर से किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
27 नवंबर को बाना की मां फातिमा ने ट्वीट किया, 'आखिरी मैसेज! अभी हमपर भारी बमबारी हो रही है. हम और जिंदा नहीं रह पाएंगे. जब हमारी मौत हो, तो उन 2 लाख लोगों के बारे में बात करते रहिएगा जो अब भी यहां फंसे हुए हैं. अलविदा- फातिमा.' last message सेना ने जब बमबारी शुरू की तो बाना की मां फातिमा ने लिखा, 'आर्मी आ गई है. सीरियसली कह रही हूं कि यह हमारी जिंदगी के आखिरी दिन हो सकते हैं. इंटरनेट भी नहीं है. प्लीज हमारे लिए दुआ कीजिए.'

अलेप्पो. सीरिया का वह शहर जो इस वक्त आतंकवाद और गृहयुद्ध में तबाह हो रहा है. वहां रहने वाली सात साल की बच्ची बाना और उनकी मां फातिमा ट्वीट करके वहां के हालात की जानकारी देती हैं. Bana Alabed नाम के अकाउंट को फातिमा संभालती हैं. और दोनों मां बेटी ही इस अकाउंट से ट्वीट करती हैं. उनके एक लाख 37 हजार फॉलोवर्स हैं. वहां हो रही बमबारी और हमलों की जो तस्वीर उन्होंने अपने ट्वीट से दुनिया के सामने रखी है. वो बहुत ही खौफनाक है. उनके ट्वीट पढ़के शरीर में सनसनाहट सी होती है. या खुदा ये कैसी जिंदगी है. पढ़िए और सोचिये, कितना खतरनाक है सत्ता का ये खेल. कुछ लोग सीरिया में बशर-अल-असद सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं, जिनके खिलाफ आर्मी कार्रवाई कर रही है. अलेप्पो में रूस के नेतृत्व में राष्ट्रपति बशर-अल असद की आर्मी, विरोधी गुट के कब्जे वाले हिस्सों में बमबारी कर रही है. बाना ने ट्वीट कर इस बमबारी का खौफनाक मंज़र लोगों के सामने रखा. उनके ट्वीटस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह अलेप्पो शहर बर्बाद हो रहा है. वहां जिंदगी कितनी मुश्किल हो गई है. ब्रिटेन में सीरियन ऑब्ज़रवेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक इस लड़ाई में अब तक 219 लोग मर चुके हैं. इनमें 27 बच्चे शामिल हैं. अलेप्पो पर सीरियाई सेना के हमले जारी हैं और इन इलाकों में क़रीब 2.75 लाख लोग फंसे हैं. sirian girl
28 नवंबर को धूल से ढकी हुई बाना की एक तस्वीर को ट्विटर पर अपलोड किया गया और लिखा, 'आज की रात के लिए हमारे पास कोई घर नहीं है. हमारे घर पर बम गिराया गया और अब वह बर्बाद होकर बस मलबा बचा है. मैंने लोगों को मरते देखा और मैं भी तकरीबन मर ही गई थी. बाना' एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'अभी हमपर भारी बमबारी हो रही है. हम जिंदगी और मौत के बीच में हैं. प्लीज हमारे लिए दुआ करते रहिए.' tweet sirian girl
इस फोटो को अपलोड करते हुए लिखा गया है कि ये बादल नहीं हैं
not cloud
सीरिया और उसकी सहयोगी सेना की ओर से सोमवार को बताया गया कि उन्होंने ईस्ट अलेप्पो के एक हिस्से को विरोधी गुट के कब्जे से छीनकर हासिल कर लिया है. अलेप्पो में हमला तेज कर दिया गया है और विरोधी गुट के सबसे मजबूत शहरी गढ़ में ही उसे कुचलने की पूरी कोशिश की जा रही है.

बाना का ये वीडियो देखिए

मासूममियत इंसानियत को झकझोर देगी. बमबारी होने के बाद बाना एक सुबह घर से निकली. तो घर मलबे के ढेर नजर आए. https://twitter.com/AlabedBana/status/801023217406267393 बाना के ट्वीटस को कितना पढ़ा जाता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जे.के. रॉउलिंग ने भी बाना के ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया की थी. राउलिंग ने तो अपनी हैरी पॉटर सीरीज की ईबुक्स भी बाना को तोहफे में भेजी थी. 26 नवंबर को बाना ने अपनी एक तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा था, 'गुड आफ्टरनून. युद्ध को भूलने के लिए मैं पढ़ रही हूं.' जब उन्होंने इस तस्वीर को अपलोड किया था तब उनका घर सलामत था. बाद में हुई बमबारी में उनका घर भी तबाह हो गया और वो बेघर हो गईं. herry potters रॉयटर्स को फातिमा ने बताया कि, फिलहाल उनकी फैमिली एक पड़ोसी के साथ रह रही है, लेकिन वे अपने लिए एक दूसरे घर की तलाश भी कर रही हैं. घर तो बाद की बात है. पहले तो हम जिंदगी के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं. डेली मेल से बातचीत में फातिमा ने बताया कि ये अकाउंट उनका कोई प्रोपेगंडा नहीं है. वो कहती हैं, हम नरक में जी रहे हैं.बम की आवाज हमें नींद से जगती है. अब तो बम हमारे लिए अलार्म क्लॉक बन गए हैं. जब एयर स्ट्राइक होती है. तो मेरी बच्ची रोती है और कहती है, पायलट हमें मारना चाहता है.' इस तस्वीर को देखिए. दिल दर्द से कराह उठे. बाना ने लिखा, 'ओ मेरी प्यारी दुनिया, आज रात मैं रो रही हूं. आज रात मेरी फ्रेंड बमबारी में मारी गई. मैं रोने से खुद को नहीं रोक पा रही हूं.' bana alabed

Advertisement
Advertisement
Advertisement