The Lallantop

शादी से पहले मेरी सहेली को अपने मंगेतर से नहीं, मुझसे प्यार हो गया है, क्या करूं?

पढ़िए संडे वाली चिट्ठी.

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट: Reuters
दिव्य प्रकाश दुबे
दिव्य प्रकाश दुबे

इस बार की संडे वाली चिट्ठी का रंग थोड़ा सा बदला हुआ है. अखबारों में वो सवाल आते हैं न, जिसमें सहेली के नाम पर खुद के सवाल पूछे जाते हैं. समस्याएं पूछी जाती हैं. इस बार की चिट्ठी ऐसे ही सवाल और उसके जवाब से भरी है. दो लड़कियों की कहानी है इस बार की संडे वाली चिट्ठी. दिव्य प्रकाश दुबे ने चिट्ठी में सहेलियों के सवाल भी सुने हैं, जवाब भी लिखे हैं. पढ़िए.


 
सवाल: मैं ये चिट्ठी अपनी सहेली की तरफ से भेज रही हूं. मुझे मालूम है कि आपको लगता होगा कि लोग अपने खुद के पर्सनल सवाल अपनी सहेली का बनाकर पूछते हैं. मेरा काम था सच बताना. आप जो भी मानें बस मेरी सहेली की समस्या के बारे में कुछ कर सकते हैं तो जरूर करें.
मेरी सहेली P की उम्र है 26 साल. अभी से तीन महीने बाद जाड़े में उसकी शादी होने वाली है. P की सगाई 6 महीने पहले ही हो गई थी. उसका होने वाला पति दिल्ली में नौकरी करता है. वो बहुत अच्छा लड़का है. रोज़ फोन पर घंटो बात करता है. दिन भर में जब तक दोनों एक दूसरे को दस बार ‘लव यू’, ‘लव यू टू’ नहीं बोल लेते हैं तब तक दोनों बेचैन रहते हैं.
P के लिए ये लड़का बिलकुल परफेक्ट है. उसके साथ P प्यार जैसा महसूस करती है. लड़का भी उसको बहुत चाहता है. फोन पर वो आपस में सब कुछ शेयर करते हैं. सब कुछ सही चल रहा था कि एक दिन जब P और मैं अपनी एक सहेली की शादी में गए. शादी से पहले P को ज़िन्दगी से कोई मलाल न रह जाए, इसलिए उस दिन हमने मस्ती-मस्ती में ज्यादा नहीं बस दो-दो पेग लगा लिए.
हम दोनों का ही ये पहली बार था. वैसे भी शादी अच्छी हो तो ऐसे भी थोड़ा सुरूर चढ़ ही जाता है. हमें भी थोड़ा-थोड़ा सुरूर चढ़ गया. जयमाल तक बहुत देर हो चुकी थी. इसलिए P को मैं अपने घर ही लेकर आ गई. घर पर हमारे पीने का किसी को पता न चले इसलिए हम चुपचाप सोने आ गए. सोने से पहले P के होने वाले पति का फोन आया, वो बार-बार उसको ‘लव यू’ बोलकर, किस करने के लिए बोल रहा था.
P मेरे सामने थोड़ा शरमा रही थी. मैं P के पड़ोस में आकर लेट गई और मैंने मुंह दूसरी तरफ कर लिया. थोड़ी देर बार P ने उससे बात करते हुए एक पैर मेरे ऊपर रख दिया. मैंने इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया. थोड़ी देर बाद P ने लव यू बोलते-बोलते मुझे कसकर पकड़ लिया. मैंने अब भी उसको इग्नोर किया. इसके बाद P ने मुझे किस करना शुरू कर दिया. मुझे थोड़ा अजीब लगा.
मैं उसको ये बोलने के लिए पलटने ही वाली थी कि 'शादी तक रुक जाओ सखी.' जैसे ही मैं पलटी मैंने देखा उसके हाथ में मोबाइल था ही नहीं. इसके बाद जो हुआ वो हमारे सुरूर ने किया. मुझे कुछ गलत नहीं लगा. उस दिन के बाद से P मुझसे सही से बात ही नहीं कर रही. मैसेज पर कहती है कि वो ये शादी नहीं करना चाहती. उसको मेरे साथ ही रहना है, जबकि मुझको उसके लिए ऐसा कुछ Lived Happily After टाइप नहीं लगता है. मैं उसको समझा समझाकर हार चुकी हूं. आप इस मामले में मेरी सहेली को P को कुछ ऐसा समझा दीजिए कि सब सही हो जाए.
प्लीज मेरी सहेली की मदद कीजिए. जवाब के इंतजार में, (S.T. लखनऊ से)
जवाब:
P ऐसे मौकों पर और ऐसी उम्र में ये होना सामान्य है. अपने मन में बिलकुल भी ये भावना न लेके आइये कि आपने कोई गलती की है. हर अनुभव कभी न कभी काम आता है. ये अनुभव भी आगे काम ही आएगा. उस रात जो कुछ भी हुआ, अपने पति को बता दीजिए. अगर पति शादी के लिए मना कर दे तो समझ लीजिएगा कि वो आपके सच्चे प्यार का हकदार था ही नहीं. उस रात को अच्छा सपना समझ के भूल जाइए.
PS: अखबार में ये पढ़ने के बाद P ने ‘लव यू’ का मैसेज S.T. को भेजा और S.T. ने उधर से रिप्लाई किया ‘लव यू टू'. अखबार में चिट्ठी आने के बाद से ये चिट्ठी लिखे जाने तक P की शादी कैंसिल होने की खबर गई थी. जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी.
दिव्य प्रकाश दुबे


दिव्य की दो किताबें आ चुकी हैं. मसाला चाय और टर्म्स एंड कंडीशन अप्लाई. इनके अमेजन लिंक नीचे दिए गए हैं. पसंद आए तो जरूर खरीदें. किताबें हैं. काटती नहीं हैं.
मसाला चाय

Terms and conditions apply


पढ़िए ये संडे वाली चिट्ठियां

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘बिना सवाल का इंसान, इंसान थोड़े बचता है’

‘फांसी लगाने वाले बर्दाश्त करने में आलस कर जाते हैं’

‘अधूरी लिस्ट पूरी करते-करते हमारी ज़िन्दगी बीत जाएगी’

आंसुओं से बना ऑफिस वाला एक्सट्रा मैरीटल रिश्ता

एक्स माशूका को लव लेटर, जो हर लड़का लिखना चाहता है, पर लिख नहीं पाता

लवर्स को प्रपोज क्यों करना पड़ता है. प्रपोज करते ही लव तो नहीं होता न


तुमने मेरा कुरियर क्यों लौटा दिया था अमिताभ बच्चन!

Advertisement
Advertisement
Advertisement