The Lallantop

वापसी की तैयारी कर रहे स्टीव स्मिथ का ये वीडियो देख सौरव गांगुली याद आते हैं

गांगुली ने जब कहा था- अपने दादा की बात सुनेंगे न?

Advertisement
post-main-image
12 महीने का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ अप्रैल 2019 में वापसी कर सकते हैं; गांगुली का भी ऐसा एक वीडियो आया था.
स्टीव स्मिथ. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान. मार्च 2018 से इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन हैं. पूरे 12 महीने के लिए. इनका बैन मार्च में खत्म होगा. वर्ल्ड कप से ठीक पहले. इसमें अभी तीन महीने बाकी हैं और वोडाफोन ने स्मिथ का एक वीडियो कैंपेन बनाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग कांड में स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया था. अब वोडाफोन ने इस कैंपेन में स्मिथ को ये कहते दिखाया है कि वो अपनी इस करनी के लिए बहुत दुखी हैं और वो अपनी इस गलती को ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. स्मिथ कह रहे हैं," मुझे उम्मीद है कि मैं बदलाव लाने की फोर्स बनूंगा. मैं बहुत बुरे फेस से गुजरा हूं. मैंने इस दौरान समझा है कि लोग कितनी मुश्किलों से गुजरते हैं और इस तरह के मुश्किल वक्त से कैसे बाहर निकलते हैं. मैंने सिर्फ अपनी गलती ही नहीं मानी है, उसे सुधारने के लिए भी काम किया है. साथ ही मैं वापस प्रतिस्पर्धा में वापस लौटना चाहता हूं. जिंदगी में हर कोई गलतियां करता है, जरूरी ये है कि हम इन गलतियों को कैसे लेते हैं और कितनी जल्दी सुधार करते हैं. वही जरूरी है. मैं पहले से बेहतर होकर वापस आना चाहता हूं." स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का बैन मार्च में खत्म हो रहा है. जुलाई के वर्ल्ड कप है. दोनों खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और इनके बिना कमजोर पड़ती ऑस्ट्रेलिया टीम इनकी वापसी के इंतजार में है. स्टीव स्मिथ का ये वीडियो सौरव गांगुली की याद दिलाता है. 2005-06 के सौरव गांगुली. जब इंडियन क्रिकेट में ग्रेग चैपल कोच बनकर आए थे और गांगुली के बुरे दिन शुरू हो गए थे. ग्रेग चैपल ने गांगुली को न सिर्फ कप्तानी से हटवाया, उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था. पूरे देश में फैन्स गांगुली के समर्थन में थे. फिर जब गांगुली ने वापसी को तो पेप्सी ने ये वीडियो बनाया था. इसमें गांगुली कहते दिखे थे,"हाय मेरा नाम सौरव गांगुली है. भूले तो नहीं. जो हुआ, क्यों हुआ, कैसे हुआ, ये सब देखकर दुख भी होता था और गुस्सा भी आता था. पर अब नहीं. मैं टीम में वापस आने के लिए बहुत बहुत प्रैक्टिस कर रहा हूं. क्या मालूम हवा में शर्ट घुमाने का मुझे एक और मौका मिल जाए. जो भी हो टीम के अंदर या बाहर. मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं. ऊ आ इंडिया.. मैं इंडिया के हर मैच में ऐसे ही चिल्लाउंगा. आप भी चिल्लाएंगे, मेरी टीम को अच्छा लगेगा. अपने दादा की बात सुनेंगे न..."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement