The Lallantop

श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस ने बताया, 'आफताब शेफ था, मांस काटने की ट्रेनिंग ली थी'

आफताब ने मांस काटना कहां से सीखा?

Advertisement
post-main-image
दिल्ली मर्डर (फोटो-आजतक)

श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को लेकर एक के बाद एक नई जानकारी सामने आ रही है. उस पर गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके कई टुकड़े करने का आरोप है. अब जानकारी आ रही है कि आफताब पूनावाला मांस काटने में माहिर था. उसने बाकायदा मांस काटने की ट्रेनिंग ली थी (Delhi Murder Accused Aaftab Meat Cutting Training). 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आफताब पूनावाला ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी. कुछ साल पहले वो एक फाइव स्टार होटल में बतौर शेफ काम करता था. इस दौरान ही उसने मांस काटने की दो हफ्ते की ट्रेंनिग की थी. पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि आरोपी ने इसी ट्रेनिंग का इस्तेमाल श्रद्धा की लाश को टुकड़ों में काटने के लिए किया.

कुछ साल पहले आफताब ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था. चूंकि वो एक शेफ था, इसलिए पोस्ट के जरिये उसने फलों और सब्जियों को चॉप करने का सही तरीका बताया था.

Advertisement

शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने गूगल की भी मदद ली थी. 35 टुकड़े करने के बाद उसे छिपाने के लिए आफताब ने कई तरीके अपनाए. इसमें भी उसने गूगल का इस्तेमाल किया ताकि केमिकल का पता लगा सके. इन हथकंडों की मदद से उसने कई दिनों तक श्रद्धा के शव को स्टोर करके रखा और धीरे-धीरे ठिकाने लगाया. लाश की बदबू छिपाने के लिए वो अगरबत्ती, रूम फ्रेशनर जैसी चीजों का इस्तेमाल करता रहा.

shraddha की हत्या के बाद क्या किया?

पुलिस के मुताबिक, आफताब ने दो दिनों तक लाश के 35 टुकड़े किए. उसने रेफ्रिजरेटर के डीप फ्रीजर में और नीचे की ट्रे में टुकड़ों को पैक करके रखा था. वो फ्रीजर से टुकड़े निकालकर ठिकाने लगाता और फिर ट्रे में रखे टुकड़ों को डीप फ्रीज करने के लिए रख देता था. इस दौरान बदबू को दबाने के लिए अगरबत्ती और रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया.

पहले बताया गया था कि शव निपटाने में आफताब को 18 दिन लगे थे. लेकिन अब दिल्ली (delhi) पुलिस के सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि आफताब ने करीब तीन महीने तक श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स घर में रखे थे. खबर है कि हत्या के बाद आरोपी दोबारा डेटिंग ऐप पर एक्टिव हो गया और उसकी एक दूसरी लड़की से दोस्ती हुई. पुलिस के मुताबिक, जून और जुलाई में ये महिला आरोपी के मेहरौली वाले फ्लैट पर भी आई थी. तब श्रद्धा की लाश के टुकड़े घर में रखे फ्रिज और किचन में मौजूद थे.

Advertisement
श्रद्धा के अकाउंट से की चैटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्तों को मैसेज भी किए ताकि सबको लगे कि श्रद्धा जिंदा है. उसने श्रद्धा बनकर 9 जून तक दोस्तों से चैट की. इतना ही नहीं आरोपी ने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड के बिल भी भरे ताकि कंपनियां उसके मुंबई के पते पर संपर्क न करें.

देखें वीडियो- एक-दूसरे को पीटकर रील्स बना रहे थे दो गुट, सोशल मीडिया गैंगवार के चक्कर में मर्डर कर दिया

Advertisement